Additional police will be deployed in 18 sensitive districts including Sambhal on Bakrid, instructions to DM-SP बकरीद पर संभल समेत डेढ़ दर्जन संवेदनशील जिलों में रहेगा अतिरिक्त पुलिस का पहरा, DM-SP को ये निर्देश, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

बकरीद पर संभल समेत डेढ़ दर्जन संवेदनशील जिलों में रहेगा अतिरिक्त पुलिस का पहरा, DM-SP को ये निर्देश

बकरीद पर संभल समेत डेढ़ दर्जन संवेदनशील जिलों में अतिरिक्त पुलिस का पहरा रहेगा। डीजीपी मुख्यालय स्तर से इन जिलों को अतिरिक्त पीएसी भी उपलब्ध कराई जा रही है।

Tue, 26 May 2026 06:59 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
बकरीद पर संभल समेत डेढ़ दर्जन संवेदनशील जिलों में रहेगा अतिरिक्त पुलिस का पहरा, DM-SP को ये निर्देश

UP News: बकरीद के अवसर पर गुरुवार को संभल समेत डेढ़ दर्जन संवेदनशील जिलों में सुरक्षा के अतिरिक्त प्रबंध रहेंगे। डीजीपी मुख्यालय स्तर से इन जिलों को अतिरिक्त पीएसी भी उपलब्ध कराई जा रही है। प्रदेश में बढ़ती राजनीतिक सरगर्मियों के बीच शरारती तत्वों के त्योहार के मौके पर गड़बड़ी की आशंका को देखते हुए सभी जिलों में जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को अतिरिक्त सतर्कता बरते जताने का निर्देश भी दिया गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक में अलीगढ़, बिजनौर, सहारनपुर, रामपुर और संभल समेत अन्य संवेदनशील जिलों के डीएम और एसपी से सुरक्षा प्रबंधों को लेकर विस्तृत निर्देश दिए थे। लखनऊ, कानपुर, आगरा, मेरठ, बरेली, प्रयागराज समेत अन्य शहरों में मिलीजुली आबादी वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती के साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों को भ्रमणशील रहने का निर्देश दिया गया है। बीते वर्षों की घटनाओं के आधार पर शरारती तत्वों की सूची बनाकर उनकी निगरानी भी शुरू की गई है।

सभी प्लेटफार्म पर प्रसारित संदेशों पर खासकर कड़ी नजर रखने का निर्देश

उत्तर प्रदेश के डीजीपी राजीव कृष्ण ने सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्म पर प्रसारित संदेशों पर खासकर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया है। डीजीपी मुख्यालय स्थित सोशल मीडिया सेल के माध्यम से सभी जिलों के सोशल मीडिया सेल को भी अलर्ट किया गया है। कहीं किसी प्रकार का भ्रम फैलाने अथवा आपत्तिजनक संदेशों की निगरानी बढ़ाई गई है। सभी जिलों को किसी भी भ्रामक पोस्ट का तत्काल खंडन किए जाने और आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए हैं। डीजीपी राजीव कृष्ण ने सभी पुलिस अधिकारियों को सख्त हिदायत दी है कि निर्देशों का कड़ाई से पालन हो। किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाही बरतने वाले अफसर और पुलिस कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP पंचायत चुनाव पर बड़ा अपडेट, पिछड़ा वर्ग आयोग ने बताया कब तक दे पाएगा रिपोर्ट
ये भी पढ़ें:यूपी के इस जिले की पांचों तहसीलों के सभी लेखपालों के मोबाइल नंबर ऑनलाइन जारी

सरकारी कैलेंडर में बकरीद का अवकाश बदला, अब 28 को छुट्टी

वहीं सरकारी छुट्टियों के कैलेंडर में बकरीद का अवकाश 27 से बदलकर 28 मई कर दिया गया है। इस साल की सरकारी छुट्टियों के लिए राज्य सरकार ने बीते साल 17 नवंबर को कैलेंडर जारी किया था। तब उसमें बकरीद के लिए सार्वजनिक अवकाश 27 मई को तय किया गया था। हालांकि, चंद्र दर्शन की गणना के मुताबिक बकरीद का पर्व 28 मई को मनाया जाना है। लिहाजा सरकारी कैलेंडर में भी अब अवकाश की तारीख बदल दी गई है। सामान्य प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव एसवीएस रंगा राव ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।