बुलंदशहर : बर्थ डे पार्टी में भाजपा सभासद के दो भाइयों और भतीजे की गोली मारकर हत्या
Bulandsehar News - कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र में एक जिम में बर्थडे पार्टी के दौरान केक लगाने को लेकर विवाद हुआ। इस विवाद में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद पुलिस में हड़कंप मच गया।

कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र में सुभाष रोड स्थित जिम में बर्थडे पार्टी के दौरान शनिवार देर रात केक लगाने को लेकर हुए विवाद के बाद खूनी वारदात हो गई। विवाद में बात इस कदर बढ़ी कि एक ही परिवार के तीन सदस्यों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। ट्रिपल मर्डर की सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। आननफानन में कई थानों की पुलिस के साथ पुलिस अधिकारी मौके पहुंचे। पुलिस की कई टीमें आरोपियों को तलाश में जुटी हैं। शनिवार रात करीब 12 बजे सुभाष रोड स्थित एक जिम में बर्थडे पार्टी चल रही थी। इस दौरान कुछ लोगों ने विवाद के चलते खुर्जा नगर पालिका के भाजपा से सभासद संजय सैनी के भाई 28 वर्षीय मनीष पुत्र प्रेम सैनी, चचेरे भाई 28 वर्षीय अमरदीप पुत्र स्वरूप सैनी और भतीजे 17 वर्षीय आकाश पुत्र राजीव को गोली मार दी।
वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल तीनों युवकों को आननफानन में अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। एसपी देहात अंतरिक्ष जैन और एसपी सिटी अभिषेक समेत कई थानों का पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा।कहना इनका ...बर्थडे पार्टी के दौरान हुए विवाद के चलते घटना को अंजाम देने की बात प्रथम दृष्टया सामने आ रही है। परिजनों की ओर से कुछ आरोपियों के नाम बताए गए हैं, जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।-अंतरिक्ष जैन, एसपी देहात
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन