Tragic Shooting Death of Promising Student in Bhagalpur Sparks Outrage छात्र हत्याकांड की साइड स्टोरी : होनहार की हत्या, दोस्तों पर हत्या का आरोप, Purnia Hindi News - Hindustan
More

छात्र हत्याकांड की साइड स्टोरी : होनहार की हत्या, दोस्तों पर हत्या का आरोप

25purn22-रूपौली मृतक का शव घर आया -भागलपुर में दो वर्षों से पढ़ रहा था सौरभ -दो भाइयों में बड़ा, पिता की कपड़े की दुकान -छात्र का शव घर आते ही मच गय

Sun, 26 April 2026 12:56 AMNewswrap हिन्दुस्तान, पूर्णिया
share
छात्र हत्याकांड की साइड स्टोरी : होनहार की हत्या, दोस्तों पर हत्या का आरोप

रूपौली, एक संवाददाता। होनहार छात्र का शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। भागलपुर में गोलीकांड के शिकार छात्र का पोस्टमार्टम के बाद बिरौली स्थित उसके घर पर शव लाया गया। मृतक छात्र पूर्णिया जिला के रूपौली थाना क्षेत्र अंतर्गत बिरौली बाजार निवासी संतोष उर्फ चंदन जायसवाल का 21 वर्षीय पुत्र सौरभ कुमार जायसवाल बताया गया। घटना के बाबत परिजनों ने बताया कि मृतक छात्र पिछले लगभग दो वर्षों से भागलपुर में रहकर पढ़ाई करता था। मृतक अपने कुछ दोस्तों के साथ शुक्रवार की देर रात भागलपुर जा रहा था। जगतपुर के समीप गोली मार उसकी हत्या कर दी गयी। गंभीर हालत में दोस्तों ने उसे मायागंज अस्पताल पहुंचाया जहां मौजूद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

एक युवक के द्वारा परिजनों को फोन कर घटना की सूचना दी गयी। सूचना मिलते ही परिजन भागलपुर के लिए रवाना हुए। मृतक दो भाई में बड़ा था। पिता बिरौली बाजार में कपड़े की दुकान चलाते हैं। माता पिंकी देवी का रो रो कर बुरा हाल था। घटना के बाद बिरौली बाजार में सन्नाटा पसरा हुआ है। परिजनों ने हत्या का आरोप दोस्तों पर लगाया है। भागलपुर पुलिस दो दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।