मांझी में वार्ड पार्षद की चाकू गोद हत्या, तिलकोत्सव का घर बना मातम
मांझी नगर पंचायत के वार्ड 9 के पार्षद राजा बाबू ठाकुर की पुरानी रंजिश के चलते चाकू मारकर हत्या कर दी गई। इस हमले में उनके दो परिजन गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है और घटना की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया है।

पुरानी रंजिश में पड़ोसियों से विवाद के बाद हमला, दो परिजन गंभीर रूप से घायल पुलिस ने एसआईटी गठित कर जांच तेज की पूछताछ के उद्देश्य से चार लोगों को हिरासत में भी लिया गया एसएफएल की टीम करेगी जांच फोटो- 8 मांझी नगर पंचायत के वार्ड 9 के पार्षद राजा बाबू ठाकुर की फाइल फोटो 9 मांझी नगर पंचायत के वार्ड संख्या नौ के वार्ड पार्षद राजा बाबू ठाकुर का शव शनिवार की सुबह पहुंचने के बाद घर के दरवाजे पर रोती-बिलखती महिलाएं 10 मांझी के गोढा गांव निवासी और वार्ड पार्षद राजा बाबू ठाकुर का शव शनिवार की सुबह पहुंचने के बाद दरवाजे पर जुटी लोगों की भीड़ 11 मांझी नगर पंचायत के मृतक वार्ड पार्षद राजा बाबू ठाकुर के दरवाजे पर शनिवार को उनके परिजनों से बात करते सारण के एसएसपी विनीत कुमार पेज वन के लिए प्रस्तावित छपरा/ मांझी।
थाना क्षेत्र के गोढा गांव के रहने वाले नगर पंचायत वार्ड नौ के वार्ड पार्षद की शुक्रवार की देर रात पुरानी रंजिश में चाकू मार कर हत्या कर दी गई। वार्ड पार्षद के सगा और चचेरा भाई भी चाकू लगने से जख्मी हो गए। दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वार्ड पार्षद राजाबाबू का शनिवार को तिलकोत्सव था। परिवार के लोग तैयारी में जुटे थे तभी हमलावरों ने हमला बोल दिया। मृतक वार्ड पार्षद राजा ठाकुर बताया जाता है । जख्मी लोगों में चचेरे भाई मुकेश ठाकुर और सगा भाई रितेश ठाकुर शामिल हैं। दोनों का इलाज छपरा सदर अस्पताल में चल रहा है। मालूम हो कि शुक्रवार की शाम को तिलकोत्सव की तैयारी को अंतिम रूप देने में लगे राजा ठाकुर समेत अन्य परिजनों के साथ देर शाम करीब नौ बजे पड़ोसियों से किसी पुरानी रंजिश को लेकर जमकर मारपीट हुई। इसमें चाकू लगने से वार्ड पार्षद समेत तीन लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। उन्हें ग्रामीणों द्वारा लादकर मांझी सीएचसी में उपचार के लिए लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए तीनों को एम्बुलेन्स से छपरा सदर अस्पताल ले जाया जा रहा था। इस दौरान रात के लगभग साढ़े ग्यारह बजे बीच रास्ते में ही वार्ड पार्षद ने दम तोड़ दिया। रात में ही सोशल मीडिया पर वार्ड पार्षद की मौत की खबर वायरल होने के बाद आसपास के इलाके में दहशत और सनसनी फैल गई और परिजनों के रुदन क्रंदन से विवाहोत्सव का माहौल मातम में तब्दील हो गया। घर में गूंज रहे थे तिलक के मंगलगीत बताते चलें कि मृतक व वार्ड पार्षद राजा बाबू ठाकुर का शनिवार को ही तिलकोत्सव की तिथि पहले से निर्धारित थी और रसूलपुर थाना क्षेत्र के अतरसन गांव से तिलक चढ़ाने रिश्तेदार आने वाले थे। तिलकोत्सव को लेकर उनके दरवाजे पर टेन्ट व पंडाल आदि तैयार किया जा चुका था। घर के आंगन में महिलाओं द्वारा लाउडस्पीकर से मंगलगान प्रसारित किया जा रहा था। कई रिश्तेदार आदि भी उनके घर पर पहुंच चुके थे। हलवाइयों द्वारा भोज की सामग्री भी तैयार की जा रही थी तभी कथित तौर पर नशे में धुत्त पड़ोसियों ने गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी और एक पक्ष के लोग बुरी तरह जख्मी होकर गिर पड़े जिन्हें ग्रामीणों व रिश्तेदारों ने अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना पाकर दलबल के साथ मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष बिनोद कुमार ने तत्काल आरोपियों के घर पर छापेमारी और धर पकड़ शुरू कर दी। छापेमारी के दौरान पुलिस द्वारा पूछताछ के उद्देश्य से चार लोगों को हिरासत में भी लिए जाने की खबर है। साथ ही इलाके में कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए छपरा पुलिस लाइन से अतिरिक्त पुलिस बल को भी बुला कर घटनास्थल के इर्द गिर्द तैनात कर दिया गया है। परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक राजा ठाकुर अपने तीन भाईयों में सबसे बड़े और तीन बहनों में तीसरे नम्बर पर थे। एसएसपी ने परिजनों ने भेंट की घटना की गम्भीरता को देखते हुए मौके पर पहुंचे सारण के एसएसपी विनीत कुमार ने परिजनों से बातचीत की। परिजनों ने एसएसपी से बातचीत के दौरान हत्यारों पर शराब की तस्करी करने का भी आरोप लगाया और समीप के विद्यालय परिसर को नशेड़ियों का अड्डा बताते हुए उनके खिलाफ समुचित कार्रवाई की मांग की। मौके पर एसडीपीओ राज कुमार और थानाध्यक्ष बिनोद कुमार समेत कई अन्य लोग भी मौजूद थे। सुनियोजित साजिश के तहत वार्ड पार्षद हत्याकांड को अंजाम उधर मांझी नगर पंचायत के मुख्य पार्षद प्रतिनिधि बिट्टू राय ने आरोप लगाया है कि उनके एक राजनीतिक विरोधी द्वारा एक सुनियोजित साजिश के तहत वार्ड पार्षद हत्याकांड को अंजाम दिया गया है। उन्होंने बताया कि नगर पंचायत के गठन से लगातार ईमानदारी पूर्वक मुख्य पार्षद का साथ राजा ठाकुर देते आ रहे थे। यह बात विरोधियों को रास नहीं आ रही थी। उन्होंने बताया कि राजा बाबू ने उनके साथ मित्रता जारी रखने के लिए अपने जान की कुर्बानी दे दी है। मौके पर मौजूद मृतक के चाचा अनिल ठाकुर ने बताया कि घटना के दो दिनों पूर्व आरोपियों ने तिलक से पूर्व बड़ी घटना को अंजाम देने की कथित तौर पर धमकी भी दी थी। शव पहुचते ही परिजनों में कोहराम इधर शनिवार को मृतक का शव उनके दरवाजे पर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। इस दौरान महिलाएं बार बार बेहोश हो जा रही थीं जिन्हें लोग पानी के छीटें मारकर होश में ला रहे थे। महिलाएँ हत्यारों को फांसी की सजा दिलाने की मांग कर रही थीं। परिजनों ने बताया कि मृतक तीन भाइयों में बड़ा और दो बहनों से छोटा था। वह नौकरी में बहाली की भी तैयारी कर रहा था। शव यात्रा में शामिल हुए वार्ड पार्षद व गणमान्य बाद में मांझी श्मशान घाट पर दाह संस्कार के लिए निकली शवयात्रा में मुख्य पार्षद प्रतिनिधि बिट्टू राय के अलावा सभी वार्ड पार्षद और सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण आदि शामिल हुए। शव यात्रा में शामिल लोगों में विधायक प्रतिनिधि उमाशंकर ओझा, उप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि कृष्णा सिंह पहलवान, लोजपा नेता मुन्ना सिंह, पूर्व मुखिया नवरत्न प्रसाद, पूर्व सरपंच मनोज प्रसाद, मयंक ओझा तथा नागेन्द्र ठाकुर समेत अनेक गणमान्य शामिल थे। उधर इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल में एडमिट मृतक के दोनों चचेरे भाई के मांझी श्मशान घाट पर पहुंचते ही उनके रुदन क्रंदन से माहौल गमगीन हो गया और घाट पर उपस्थित सबकी आंखें नम हो गईं। मुखाग्नि मृतक के पिता अशोक ठाकुर ने दी। कोट घटना के शीघ्र उद्भेदन के लिए जिला प्रशासन द्वारा एसआईटी का गठन कर दिया गया है। एफएसएल की टीम घटनास्थल पर गिरे खून के धब्बे को एकत्र कर उसकी फॉरेंसिक जांच करेगी। हत्यारों को किसी भी कीमत पर बख्शा नही जाएगा। विनीत कुमार एसएसपी, सारण
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन