Violent Altercation in Tejwapur Five Attack Three with Sharp Weapons मामूली कहासुनी में नाबालिग समेत तीन पर धारदार हथियार से हमला, Bahraich Hindi News - Hindustan
More

मामूली कहासुनी में नाबालिग समेत तीन पर धारदार हथियार से हमला

Bahraich News - तेजवापुर में एक मामूली कहासुनी के बाद पांच युवकों ने एक नाबालिग समेत तीन लोगों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस घटना में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है और मामले की जांच कर रही है।

Sat, 25 April 2026 11:26 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बहराइच
share
 मामूली कहासुनी में नाबालिग समेत तीन पर धारदार हथियार से हमला

तेजवापुर, संवाददाता। मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया, जहां पांच युवकों ने एक नाबालिग समेत तीन लोगों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। घटना में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। बौंडी थाना क्षेत्र के नकदिलपुर निवासी सच्चिदानंद सिंह देहात कोतवाली क्षेत्र के खैरा चौराहे पर फल की दुकान लगाते हैं। बताया जा रहा है कि उनके 17 वर्षीय पुत्र नित्यानंद सिंह का बौंडी थाना क्षेत्र के जिहुरा मरौचा स्थित नूरी बाजार के कुछ युवकों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसी कहासुनी के बाद आरोपियों ने नित्यानंद पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पुरानी रंजिश में दो पक्षों में मारपीट, तीन घायल

घटना की सूचना पाकर सच्चिदानंद सिंह और उनके भाई संपूर्णानंद सिंह मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी लेने लगे। आरोप है कि हमलावरों ने उन दोनों पर भी हमला कर दिया, जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही देहात कोतवाली, बेडनापुर चौकी और खैरा बाजार पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल मेडिकल कॉलेज भेजा। घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह पूरी घटना मामूली कहासुनी से शुरू हुई थी, जो बाद में हिंसक झड़प में बदल गई।आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस: बेडनापुर चौकी प्रभारी हेमंत सिंह ने बताया कि कहासुनी के बाद मारपीट की घटना हुई है, जिसमें सच्चिदानंद सिंह और उनके भाई घायल हुए हैं। दोनों घायलों का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।