सूरज के तीखे तेवरों से तपा बुलंदशहर, 42 डिग्री पारे ने किया बेहाल
Bulandsehar News - सूरज के तीखे तेवरों से तपा बुलंदशहर, 42 डिग्री पारे ने किया बेहालसूरज के तीखे तेवरों से तपा बुलंदशहर, 42 डिग्री पारे ने किया बेहालसूरज के तीखे तेवरों

जिले में भीषण गर्मी और लू के प्रकोप ने जनजीवन की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। सोमवार को सुबह से ही सूरज ने अपने प्रचंड तेवर दिखाने शुरू कर दिए, जो दोपहर होते-होते आग के शोले में तब्दील हो गए। झुलसा देने वाली गर्म हवाओं के कारण पारा 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया, जिससे आम जनमानस से लेकर पशु-पक्षी तक व्याकुल नजर आए। लू के थपेड़ों से वाहन चालक और राहगीर परेशान नजर आए। सोमवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दोपहर 12 बजते ही लू के थपेड़ों ने लोगों को घरों और दफ्तरों में दुबकने पर मजबूर कर दिया।
शहर के मुख्य बाजार हों या व्यस्त चौराहे, हर तरफ सन्नाटा पसरा रहा। सड़कों से मानो रौनक गायब हो गई और वाहनों की आवाजाही भी बेहद सीमित रही। सड़कों पर उड़ती धूल और गर्म हवा के झोंकों ने राहगीरों को बुरी तरह झुलसाया। गर्मी के चलते लोग पसीनों से तर-बतर हो गए। गर्मी के चलते लोग बैचेन रहे। कूलर-पंखा भी कोई खास राहत नहीं दे सके। हालांकि एसी में कुछ राहत मिल सकी। शाम तक मौसम का यही हाल देखने को मिला।- छांव और अंगोछे का सहारागर्मी से बचने के लिए लोग जद्दोजहद करते दिखे। आवश्यक कार्यों से बाहर निकले लोग सिर पर अंगोछा लपेटे, छाता और आंखों पर चश्मा लगाकर सफर तय करते नजर आए। प्यास बुझाने के लिए लोग सार्वजनिक प्याऊ, ठंडे पानी के स्टालों और शीतल पेय की दुकानों पर भीड़ लगी रही। तपिश का आलम यह था कि पेड़-पौधे भी कुम्हला गए और लोगों के साथ बेजुबान जानवर छांव की तलाश में भटकते देखे गए।- अगले 24 घंटे बाद करवट लेगा मौसमचिलचिलाती धूप से राहत का इंतजार कर रहे लोगों के लिए मौसम विभाग से अच्छी खबर है। मंगलवार से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदलने के आसार हैं। विभाग के अनुसार जिले में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। जिससे झुलसा देने वाली गर्मी से राहत की उम्मीद है। अगले एक सप्ताह के दौरान तापमान में 8 डिग्री सेल्सियस तक की बड़ी गिरावट दर्ज की जा सकती है। पारा गिरकर 34 डिग्री तक पहुंचने की उम्मीद है, जिससे लोगों को और भी राहत मिलेगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन