गर्मी से हालत खराब, तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा
Amroha News - जिले में गर्मी और उमस से हालात खराब हो गए हैं। तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। लोग गर्मी से बेहाल हैं और बारिश का इंतजार कर रहे हैं। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों में तापमान में गिरावट की संभावना जताई है। गर्मी से फसलों पर भी असर पड़ रहा है।

जिले में गर्मी और उमस से हालत खराब होने लगी है। लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। सुबह से ही धूप में तल्खी देखी गई। गर्म हवा के थपेड़े झुलसाने लगे। दोपहर के समय सड़कों और बाजारों में सन्नाटा पसरा नजर आया। ऐसे में अब हर कोई बारिश का इंतजार करता दिख रहा है। बारिश से ही इस मौसम से राहत मिल सकती है। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि अगले चार दिनों में तापमान में गिरावट आएगी। जिले में भीषण गर्मी का प्रकोप लगातार जारी है।
गर्मी और उमस से लोगों का हाल-बेहाल है। दिनोंदिन गर्मी के तेवर तल्ख होते जा रहे हैं। तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। आसमान से आग बरस रही है। चिलचिलाती धूप लोगों के होश उड़ा रही है। धूप में निकलते ही लोगों का पसीना छूट जा रहा हैं। दोपहर होते ही बाजार और सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा है। गर्मी से बचने के लिए लोग घरों में कैद हैं लेकिन घरों में भी गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। पसीने से तरबतर हो रहे हैं। अब बारिश ही गर्मी से राहत दिला सकती है। भीषण गर्मी की फसलों पर भी मार पड़ रही है। जिले में सिंचाई का संकट गहराता जा रहा है। बारिश नहीं होने से चिलचिलाती धूप और उमसभरी गर्मी ने आमजन का पसीना निकाल दिया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन