Bihar Weather Heat for three days relief expected from April 23 Yellow alert for thunder rain in many districts Bihar Weather: 3 दिन गर्मी सताएगी, 23 अप्रैल से मिलेगी राहत; इन जिलों में आंधी-पानी का येलो अलर्ट, Bihar Hindi News - Hindustan
More

Bihar Weather: 3 दिन गर्मी सताएगी, 23 अप्रैल से मिलेगी राहत; इन जिलों में आंधी-पानी का येलो अलर्ट

Bihar Weather: ज्यादातर शहरों का अधिकतम पारा 36 से 42 डिग्री के बीच रह सकता है। 23 अप्रैल से उत्तर बिहार में आंधी-पानी का येलो अलर्ट है। इसके बाद गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी पर दक्षिण बिहार भीषण गर्मी की चपेट में रहेगा।

Mon, 20 April 2026 06:41 AMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
Bihar Weather: 3 दिन गर्मी सताएगी, 23 अप्रैल से मिलेगी राहत; इन जिलों में आंधी-पानी का येलो अलर्ट

Bihar Weather Today: बिहार में अगले तीन दिनों तक भीषण तपिश लोगों को झुलसाएगी। ज्यादातर शहरों का अधिकतम पारा 36 से 42 डिग्री के बीच रह सकता है। 23 अप्रैल से उत्तर बिहार में आंधी-पानी का येलो अलर्ट है। इसके बाद गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी पर दक्षिण बिहार भीषण गर्मी की चपेट में रहेगा। मौसम विभाग ने लोगों से तेज धूप से बचने और पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह दी है। आज मौसम के तवर तल्ख रहेंगे।

बिहार के 10 शहरों का पारा रविवार को 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। इनमें डेहरी (43.0), भभुआ (42.9), गया जी (42.8), बक्सर (42.7), डुमरांव (41.9), औरंगाबाद (41.8), राजगीर (41.5), अरवल (41.1), शेखपुरा (41.0) और जहानाबाद (40.2) शामिल हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, दो-तीन दिनों में दक्षिण बिहार के ज्यादातर शहरों का तापमान 36 से 42 डिग्री के बीच रहने का पूर्वानुमान है। पश्चिमी और पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज व पूर्णिया के एक-दो स्थानों पर गरज के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

दक्षिण-पूर्व के पांच जिलों में 24 से बारिश के आसार

पटना का अधिकतम तापमान 39.3 और न्यूनतम 25.6 डिग्री से. दर्ज किया गया। पटनावासियों को एक सप्ताह तक भीषण गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं है। उधर, 24 अप्रैल से दक्षिण-पूर्व के पांच जिलों में बारिश के आसार हैं।

मुजफ्फरपुर जिले में तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहेगा। पूसा स्थित ग्रामीण मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार हवा के रुख में बदलाव से यह स्थिति बनी रहेगी। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार पछुआ का जोर रहने से दिन के तापमान में तेजी से वृद्वि होने की संभावना है। इस सप्ताह तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है। केंद्र के नोडल अधिकारी डॉ. ए. सत्तार के अनुसार दिन के तापमान में छह डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं, न्यूनतम तापमान भी तीन से पांच डिग्री ऊपर जा सकता है।

इधर, पिछले 24 घंटे के दौरान हवा का रुख फिर पछुआ से पुरवा हो गया। इससे दिन के साथ ही रात के तापमान में गिरावट आई। अधिकतम तापमान 1.5 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 1.3 डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया। इससे धूप की तपिश कम महसूस हुई। इस बीच अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 21.7 डिग्री सेल्सियस रहा। इस दौरान 4 किमी प्रति घंटे की गति से पुरवा हवा चलती रही। इससे सुबह में हवा में नमी की मात्रा फिर से 90 प्रतिशत से अधिक रिकॉर्ड किया गया।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।