भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों से झुलसे बदन, आसमान से बरसी आग
Etah News - सोमवार को जिले में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया, जिससे लोगों को अत्यधिक गर्मी का सामना करना पड़ा। बाजारों में ग्राहक कम रहे, जबकि ठंडे पेय पदार्थों की मांग बढ़ गई। डॉक्टरों ने लोगों को सावधानी बरतने और हाइड्रेटेड रहने की सलाह दी है। आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट की कोई संभावना नहीं है।

सोमवार को सुबह से ही सूरज की तपिश ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया। आसमान से बरसती आग और गर्म हवाओं के थपेड़ों से जिले का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भीषण गर्मी का असर जिले के व्यापार और सरकारी कामकाज पर देखने को मिल रहा है। सोमवार को भीषण गर्मी के कारण शहर के प्रमुख घंटाघर बाजार, किराना बाजार, बाबूगंज, हाथी गेट, सब्जी मंडी, लोहा मंडी, बांस मंडी, बूरामंडी, गांधी मार्केट समेत जीटी रोड, शिकोहाबाद रोड, मेहता पार्क रोड, रेलवे रोड, निधौली रोड के बाजारों में दोपहर 12 बजे के बाद ग्राहकों की आवाजाही न के बराबर बनी रही।
दुकानदार ग्राहकों की प्रतीक्षा में हाथ पे हाथ रखकर कूलर, पंख के सामने बैठे नजर आए। इसके अलावा शहर के अधिकांश सरकारी कार्यालयों में दोपहर से शाम तक सन्नाटा पसरा रहा, जरूरी काम से आने वाले फरियादी भी धूप के डर से सुबह या शाम के समय ही निकलना मुनासिब समझते रहे। भीषण गर्मी की परिवहन निगम पर भी मार बनी रही। एटा डिपो की रोडवेज बसों में यात्रियों की संख्या में भारी गिरावट दर्ज की गई।ठंडे पेय पदार्थों की बढ़ी मांगजिले में बढ़ते पारे के बीच राहत पाने के लिए लोग अब ठंडे पेय पदार्थों और ठंडी हवा देने वाले उपकरणों का सहारा ले रहे हैं। गन्ने का रस, बेल का शरबत, मैंगों सेक, शिकंजी, मौसमी का जूस, लस्सी, आईसक्रीम, कोल्ड ड्रिंक की दुकानों पर लोगों की भीड़ उमड़ रही है। वहीं बाजारों में कूलर, एअर कंडीशनर और पंखों की मांग में अचानक उछाल आया है। लोग दोपहर के वक्त घरों में कूलर और एसी चलाकर खुद को सुरक्षित रखने का प्रयास कर रहे हैं।चिकित्सकों की सलाह, सावधानी ही बचावएटा मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर ने भीषण गर्मी को देखते हुए लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी। चिकित्सकों के अनुसार लू लगने के बाद व्यक्ति की स्थिति गंभीर हो सकती है। उन्होंने बच्चों और बुजुर्गों को विशेष रूप से हाइड्रेटेड रहने की सलाह दी है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले कुछ दिनों तक तापमान में गिरावट की कोई संभावना नहीं है। लू का प्रकोप और बढ़ सकता है, जिससे पारा 45 डिग्री के पार भी जा सकता है। प्रशासन ने भी लोगों से अपील की है किडॉक्टरों की सलाह को मानें लोग-अनावश्यक रूप से धूप में बाहर न निकलें।-बाहर निकलना जरूरी हो, तो पर्याप्त मात्रा में पानी पीकर निकलें।-शरीर को पूरी तरह ढकें और सिर पर टोपी या तौलिया जरूर रखें।-दोपहर 12 से 4 बजे के बीच घर से बाहर निकलने से बचें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन