Power Outages in Shahjahanpur Amid Severe Heatwave Cause Public Outrage गर्मी में बिजली पर हाहाकार, शहर से गांव तक सप्लाई चरमराई, Shahjahnpur Hindi News - Hindustan
More

गर्मी में बिजली पर हाहाकार, शहर से गांव तक सप्लाई चरमराई

Shahjahnpur News - शाहजहांपुर, संवाददाता।भीषण गर्मी के बीच जिले में बिजली व्यवस्था लड़खड़ाने लगी है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक लगातार हो रही कटौती और फॉल्ट के चलते ल

Fri, 24 April 2026 05:13 PMNewswrap हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
share
गर्मी में बिजली पर हाहाकार, शहर से गांव तक सप्लाई चरमराई

शाहजहांपुर। भीषण गर्मी के बीच जिले में बिजली व्यवस्था लड़खड़ाने लगी है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक लगातार हो रही कटौती और फॉल्ट के चलते लोग परेशान हैं। गुरुवार की रात कई क्षेत्रों में घंटों बिजली सप्लाई बाधित रही, जिससे उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ गई। शहर के हथौड़ा विद्युत उपकेंद्र के रेती फीडर पर देर रात लोकल फॉल्ट के कारण घंटों बिजली गुल रही। गर्मी के चलते पहले से ही परेशान लोगों को रात में भी राहत नहीं मिल सकी। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में भी हालात बेहतर नहीं रहे। चौहनापुर विद्युत उपकेंद्र के अंतर्गत कुर्रिया कलां फीडर पर करीब पांच घंटे तक बिजली सप्लाई ठप रही।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भीषण गर्मी में पर्याप्त बिजली आपूर्ति में हांफ रहा विभाग

लंबे समय तक बिजली न आने से नाराज उपभोक्ताओं ने संबंधित जेई को कई बार फोन किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। इससे गुस्साए लोगों ने मामले की शिकायत एक्सईएन से दर्ज कराई। नाराज लोगों का कहना है कि गर्मी बढ़ते ही बिजली व्यवस्था जवाब देने लगती है, जबकि विभाग पहले से कोई ठोस तैयारी नहीं करता। बार-बार फॉल्ट और लंबी कटौती से लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिजली संकट से हाहाकार, 1600 मेगावाट पहुंची मांग

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।