Mass Scooter Rally for Women s Empowerment by BJP Women and Youth Wings भाजपा महिला और युवा मोर्चा के निकाली स्कूटी रैली, Bulandsehar Hindi News - Hindustan
More

भाजपा महिला और युवा मोर्चा के निकाली स्कूटी रैली

Bulandsehar News - भाजपा महिला और युवा मोर्चा के निकाली स्कूटी रैली

Wed, 15 April 2026 06:59 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
share
भाजपा महिला और युवा मोर्चा के निकाली स्कूटी रैली

नारी शक्ति वंदन अधिनियम अभियान के अंतर्गत भाजपा महिला मोर्चा एवं भाजपा युवा मोर्चा के नेतृत्व में बुधवार को महिलाओं की विशाल स्कूटी रैली निकाली गई। मुख्य अतिथि प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाबो देवी रहीं। भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान एवं युवा मोर्चा क्षेत्रीय अध्यक्ष सुखविंदर सोम ने महिला सम्मान का संदेश देते हुए मंच महिलाओं को समर्पित किया। स्कूटी रैली में युवा मोर्चा क्षेत्रीय अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सोम, क्षेत्रीय मंत्री काजल त्यागी ,जिला पंचायत अध्यक्ष डां.अंतुल तेवतिया, विधायक मीनाक्षी सिंह, पालिकाध्यक्ष दीप्ति मित्तल, राजबाला सैनी, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष शशि शर्मा, पूर्व पालिकाध्यक्ष पिंकी गर्ग सहित जनपद की शिक्षिकाओं, डॉक्टरों, प्रतिष्ठित महिलाओं एवं खिलाड़ियों की उपस्थिति रही।स्कूटी

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महिलाओं ने बाइक रैली निकालकर भरी हुंकार

रैली यमुनापुरम स्टेडियम से प्रारंभ होकर नुमाइश फ्लाईओवर, कालाआम चौराहा, मोतीबाग, डिप्टी गंज, अंबर सिनेमा रोड, अंसारी रोड होते हुए पुनः कालाआम स्थित राजे बाबू पार्क पर संपन्न हुई। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर नागरिकों द्वारा पुष्प वर्षा कर रैली का स्वागत किया गया।नारी शक्ति वंदन अधिनियम ऐतिहासिक कदम : गुलाबो देवीमुख्य अतिथि माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाबो देवी ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। यह अधिनियम महिलाओं को राजनीति और निर्णय प्रक्रिया में 33% भागीदारी सुनिश्चित कर उन्हें नई शक्ति और पहचान देगा। उन्होंने कहा कि आज की यह रैली महिलाओं के आत्मविश्वास और जागरूकता का प्रतीक है।इस अवसर पर अभियान संयोजक रीता लोधी, कार्यक्रम संयोजक कल्पना वर्मा ,पूजा गुप्ता, संतोष राजपूत, दामिनी गौड़, चितंन चौधरी, पूनम दत्त शर्मा ,गीता तेवतिया, विनती चौधरी, गौरी चौधरी, शोभा सिंह,कुसुम गौतम, कुंती गिरी, सुमन शर्मा, पूनम रामा,मंजू कंसल,ममता गुप्ता,अनीता गर्ग,अरूणा गर्ग,अनुराधा तौमर,शालिनी शर्मा,संगीता मित्तल आदि ने रैली में भाग लिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत स्कूटी-बाइक रैली निकाली
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर महिलाओं ने निकाली स्कूटी रैली

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।