नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर महिलाओं ने निकाली स्कूटी रैली
Auraiya News - भाजपा के तत्वावधान में औरैया में महिलाओं ने स्कूटी रैली निकाली। जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया और विधायक गुड़िया कठेरिया ने रैली को रवाना किया। रैली का समापन नगर पालिका सभागार में हुआ, जहाँ नारी शक्ति वंदन अधिनियम को क्रांतिकारी बताया गया। इस अधिनियम से महिलाओं की भागीदारी को संवैधानिक रूप से सुनिश्चित किया जाएगा।

औरैया, संवाददाता। भाजपा के तत्वावधान में नारी शक्ति वंदन अधिनियम अभियान के तहत महिलाओं ने स्कूटी रैली निकाली। रैली को भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया और सदर विधायक गुड़िया कठेरिया ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। महिला कार्यकर्ताओं ने औरैया कोतवाली से सुभाष चौक तक स्कूटी रैली निकाली, जिसका समापन नगर पालिका सभागार में हुआ। इस दौरान पूरे मार्ग में महिलाओं ने नारी शक्ति के समर्थन में नारे लगाए। नगर पालिका सभागार में जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम देश के लोकतंत्र में क्रांतिकारी कदम है। उन्होंने कहा कि अब महिलाओं की भागीदारी केवल सांकेतिक नहीं बल्कि संवैधानिक रूप से सुनिश्चित होगी।
सदर विधायक गुड़िया कठेरिया ने कहा कि यह अधिनियम महिलाओं को निर्णायक भूमिका में लाएगा और उनके राजनीतिक व सामाजिक सशक्तिकरण को नई दिशा देगा। रैली में अभियान की संयोजक मनु राजपूत, खुशबू पांडेय, मंजू चौहान, चंद्रकांति मिश्रा, श्रद्धा चौहान, कंचन श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल रहीं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन