आसमान से बरस रही आग, लू के थपेड़ों से जनजीवन बेहाल
Bulandsehar News - आसमान से बरस रही आग, लू के थपेड़ों से जनजीवन बेहाल

अप्रैल के महीने में ही मई-जून जैसी तपिश ने लोगों को झुलसाना शुरू कर दिया है। गुरुवार को सुबह से ही सूरज के कड़े तेवरों के चलते आसमान से आग बरसती महसूस हुई। गर्मी और लू के थपेड़ों ने आम जनजीवन की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। हालात यह रहे कि सुबह नौ बजे के बाद ही सड़कों पर सन्नाटा पसरने लगा और लोग चेहरों को कपड़ों से ढंककर निकलते नजर आए। गुरुवार को तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा। सुबह से ही उमस और तीखी धूप ने लोगों को पसीने से तर-बतर कर दिया।
दोपहर के समय गर्म हवाओं (लू) के थपेड़ों ने परेशान किया, जिससे राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों का बुरा हाल रहा। बाजारों में भी दोपहर के वक्त ग्राहकों की आवाजाही कम रही। मौसम विभाग के पूर्वानुमान ने चिंता और बढ़ा दी है। आने वाले दिनों में गर्मी का असर और तेज होगा। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता न होने के चलते फिलहाल राहत की कोई उम्मीद नहीं है। आगामी एक सप्ताह के भीतर पारा 2-3 डिग्री और चढ़ सकता है, जिससे लू का अहसास और ज्यादा तीखा होगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन