Haridwar Hits Record Temperature of 40 C Heat Wave Intensifies धर्मनगरी में पारा 40° डिग्री पार, बढ़ती गर्मी से लोग बेहाल, Haridwar Hindi News - Hindustan
More

धर्मनगरी में पारा 40° डिग्री पार, बढ़ती गर्मी से लोग बेहाल

हरिद्वार में इस सीजन का सबसे अधिक तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जिससे गर्मी और बढ़ गई है। तेज धूप ने लोगों को परेशान कर दिया है और अस्पतालों में मरीजों की संख्या में वृद्धि हो रही है। आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ने की संभावना है।

Thu, 23 April 2026 04:28 PMNewswrap हिन्दुस्तान, हरिद्वार
share
धर्मनगरी में पारा 40° डिग्री पार, बढ़ती गर्मी से लोग बेहाल

हरिद्वार, संवाददाता। धर्मनगरी में गुरुवार को इस सीजन का अब तक का सबसे अधिक तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे गर्मी और बढ़ गई है। बढ़ते पारे के साथ शहर में तपिश का प्रकोप साफ नजर आ रहा है। तेज धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया है और आने वाले दिनों में गर्मी के और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। आईआईटी कृषि मौसम वेधशाला के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम 19.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि बुधवार को यह क्रमशः 39 और 19 डिग्री सेल्सियस था। तापमान में इस बढ़ोतरी का असर सुबह से ही दिखने लगा था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आठ बजे से ही शुरू हो गया सूरज का आग उगलना

दिन चढ़ने के साथ धूप की तीव्रता बढ़ती गई, जिससे लोगों को बाहर निकलना मुश्किल हो गया।हालात ऐसे हैं कि कूलर और पंखे भी राहत देने में नाकाम साबित हो रहे हैं। बढ़ती गर्मी का असर स्वास्थ्य पर भी पड़ने लगा है। शहर के अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्लान की एक खबर

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।