BSP operates on principles social justice why did Mayawati issue warning to party workers सामाजिक न्याय के सिद्धांतों पर काम करती है बसपा, मायावती ने कार्यकर्ताओं को क्यों किया आगाह?, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

सामाजिक न्याय के सिद्धांतों पर काम करती है बसपा, मायावती ने कार्यकर्ताओं को क्यों किया आगाह?

बसपा प्रमुख मायावती ने पदाधिकारियों को प्रेरित करते हुए कहा कि बहुजनों की सुरक्षा, सम्मान और अस्मिता के मिशनरी उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए पूरी मुस्तैदी से कार्य करते हुए चुनावी सफलता हासिल करना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।

Sun, 22 March 2026 04:01 PMDinesh Rathour लखनऊ, भाषा
share
सामाजिक न्याय के सिद्धांतों पर काम करती है बसपा, मायावती ने कार्यकर्ताओं को क्यों किया आगाह?

Mayawati News: बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने रविवार को कहा कि जब-जब और जहां-जहां बसपा मजबूत हुई है, वहां दलित, आदिवासी, अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) एवं अल्पसंख्यक समाज का भरपूर भला हुआ है। मायावती यहां मध्यप्रदेश, बिहार और छत्तीसगढ़ राज्य इकाइयों के पदाधिकारियों की एक विशेष बैठक को संबोधित कर रही थीं। इस दौरान मायावती ने कार्यकर्ताओं को चुनाव में लालच देने वालों से भी आगाह किया।

पार्टी द्वारा जारी बयान के अनुसार, इन राज्यों के लिए मुख्य सेक्टर प्रभारी एवं पूर्व सांसद राजाराम के नेतृत्व में आए पदाधिकारियों से उन्होंने संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी ली। समीक्षा के आधार पर उन्होंने पाया कि निर्देशों के अनुपालन के मामले में तीनों राज्यों में कुछ प्रगति हुई है। बसपा प्रमुख ने पदाधिकारियों को प्रेरित करते हुए कहा कि बहुजनों की सुरक्षा, सम्मान और अस्मिता के मिशनरी उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए पूरी मुस्तैदी से कार्य करते हुए चुनावी सफलता हासिल करना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा, 'जब-जब और जहां-जहां बसपा मजबूत हुई है, वहां दलितों, आदिवासियों, ओबीसी और अल्पसंख्यक समाज के लोगों का भरपूर भला हुआ है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ओवैसी-मायावती को मना लिया, लेकिन कांग्रेस-RJD के ही 4 MLA से गच्चा खा गए तेजस्वी

मायावती ने कांशीराम को किया याद

मायावती ने भीमराव आंबेडकर और पार्टी संस्थापक कांशीराम को याद करते हुए कहा, 'देशभर में बहुजनों के हित, कल्याण और उत्थान के लिए तथा उन्हें आत्मसम्मान के साथ समतामूलक समाज में जीवन जीने का अधिकार दिलाने के लिए बाबा साहेब ने जो अनेक कानूनी और संवैधानिक अधिकार दिए, उन्हें सही ढंग से लागू कराने के लिए सत्ता की 'मास्टर चाबी' स्वयं के हाथ में लेना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इसी उद्देश्य से कांशीराम ने अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया और उनके अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए पार्टी पूरी प्रतिबद्धता के साथ प्रयासरत है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP Top News: बुलडोजर देख भड़के BJP मेयर, मायावती ने अच्छे दिन को बताया चक्रव्यूह

वर्चस्व बनाने के लिए सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करती है भाजपा

मायावती ने तीनों राज्यों में कार्यकर्ताओं द्वारा लगन और निष्ठा के साथ आंबेडकरवादी आंदोलन को आगे बढ़ाने और शासक वर्ग बनने के लक्ष्य के लिए संघर्षरत रहने की सराहना की। बसपा प्रमुख ने कार्यकर्ताओं को आगाह करते हुए कहा कि ऐसे समय में, जब सत्ताधारी दल समाज और सत्ता में अपना वर्चस्व बनाए रखने के लिए सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग सहित साम, दाम, दंड और भेद जैसे सभी हथकंडे अपनाने पर आमादा हैं, तब विशेष रूप से दलित और ओबीसी सहित बहुजन समाज के प्रत्येक वर्ग को चुनावी सफलता के लिए पूरी ताकत से जुटना होगा। उन्होंने 15 मार्च को देशभर में कांशीराम की जयंती मनाए जाने पर कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया तथा 14 अप्रैल को बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती व बसपा के स्थापना दिवस को मिशनरी उद्देश्यों के साथ मनाने की अपील की।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:2017 से पहले क्या स्थिति थी? CM योगी ने 1228 नर्सिंग अफसर को नियुक्ति पत्र दिए
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।