UP Top News Today: बुलडोजर एक्शन पर भड़के भाजपा मेयर, मायावती ने अच्छे दिन को बताया चक्रव्यूह
UP Top News Today: यूपी के मुरादाबाद के भाजपा मेयर विनोद अग्रवाल भी बुलडोजर के शिकार हो गए। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी से मान-सम्मान बचाने की गुहार लगाते हुए पत्र लिखा। वहीं, कांशीराम की जयंती पर मायावती ने तीखा हमला करते हुए कहा कि 'अच्छे दिन' के चक्रव्यूह में फंसकर जनता त्रस्त है।

UP Top News Today 15 March 2026: उत्तर प्रदेश में माफियाओं और अपराधियों के खिलाफ चलने वाला 'बुलडोजर' जब खुद भाजपा के कद्दावर नेता और मुरादाबाद के मेयर विनोद अग्रवाल की दहलीज पर पहुंचा तो सियासत गरमा गई। मेयर विनोद अग्रवाल ने अपनी ही सरकार के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी को एक भावुक और कड़ा पत्र लिखा है।
बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने आज पार्टी के संस्थापक मान्यवर श्री कांशीराम जी की जयंती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की । इस दौरान उन्होंने विपक्षी दलों, विशेषकर सपा, भाजपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। मायावती ने कहा कि आज जनता 'अच्छे दिन' जैसे हसीन सपनों, हवाहवाई बातों और लुभावनी घोषणाओं के चक्रव्यूह में फंसकर त्रस्त है।
पढ़ें यूपी की टॉप न्यूज
भाजपा मेयर विनोद अग्रवाल हो गए बुलडोजर के शिकार, प्रदेश अध्यक्ष से मान-सम्मान बचाने की गुहार
मुरादाबाद के मेयर विनोद अग्रवाल ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को पत्र लिखकर आरोप लगाया है कि एसडीएम सदर ने बिना नोटिस दिए उनकी बाउंड्रीवॉल पर बुलडोजर चलवा दिया। उन्होंने इसे सुप्रीम कोर्ट के नियमों का उल्लंघन और कार्यकर्ताओं के सम्मान पर चोट बताया है।
पूरी खबर यहां पढ़ें: भाजपा मेयर विनोद अग्रवाल हो गए बुलडोजर के शिकार, प्रदेश अध्यक्ष से मान-सम्मान बचाने की गुहार
'अच्छे दिन' के चक्रव्यूह में फंसकर जनता त्रस्त, कांशीराम की जयंती पर मायावती का तीखा हमला
कांशीराम जयंती पर मायावती ने विपक्षी दलों पर तीखा हमला करते हुए कहा कि जनता 'अच्छे दिन' के झूठे वादों में फंसकर परेशान है। उन्होंने सपा के पीडीए को छलावा बताया, कांशीराम जी के लिए भारतरत्न की मांग की और बहुजन समाज से एकजुट होकर सत्ता की मास्टर चाबी हासिल करने की अपील की ।
पूरी खबर यहां पढ़ें: 'अच्छे दिन' के चक्रव्यूह में फंसकर जनता त्रस्त, कांशीराम की जयंती पर मायावती का तीखा हमला
नौकर के नाम पर खदान करके 800 करोड़ की आयकर चोरी, छापेमारी में 21 करोड़ बरामद
बांदा और महोबा में खनन व रियल एस्टेट कारोबारियों के ठिकानों पर आयकर विभाग की चार दिन चली छापेमारी में करीब 800 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी का खुलासा हुआ है। जांच में एक बड़ी खदान घर में काम करने वाले नौकर के नाम पर संचालित किए जाने का मामला सामने आया, जिसे अधिकारियों ने बेहद असामान्य बताया है।
पूरी खबर यहां पढ़ें: नौकर के नाम पर खदान करके 800 करोड़ की आयकर चोरी, छापेमारी में 21 करोड़ बरामद
यूपी की जनता के नाम सीएम योगी ने लिखी पाती, चैत्र नवरात्र से पहले कहा- बेटियों को मिले अवसर
उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चैत्र नवरात्र से पहले यूपी के प्रदेशवासियों को पाती लिखी है। यूपी की जनता के नाम लिखी चिट्ठी में चैत्र नवरात्र से पहले योगी ने शुभकामनाएं दीं और बेटियों को अवसर देने की अपील की है।
पूरी खबर यहां पढ़ें: यूपी की जनता के नाम सीएम योगी ने लिखी पाती, चैत्र नवरात्र से पहले कहा- बेटियों को मिले अवसर
साधु का भेष और ढाबों पर गुजारे दिन; 20 साल से फरार कातिल को हेड कॉन्स्टेबल ने वृंदावन से ऐसे दबोचा
राजस्थान पुलिस ने 20 साल से फरार चल रहे हत्या के केस में उम्रकैद की सजा पाए मुजरिम को उत्तर प्रदेश के वृंदावन से पकड़ा है। उस पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित था। पुलिस के एक हेड कॉन्स्टेबल ने साधु का भेष धारण कर अपराधी का पीछा किया और उसे पकड़ लिया।
पूरी खबर यहां पढ़ें: साधु का भेष और ढाबों पर गुजारे दिन; 20 साल से फरार कातिल को हेड कॉन्स्टेबल ने वृंदावन से ऐसे दबोचा
एलपीजी संकट के बीच बिजली का झटका, बकाए में ताबड़तोड़ कटने लगे कनेक्शन, विधायकों की बत्ती भी गुल
यूपी में स्मार्ट प्रीपेड मीटर का सर्वर लाइव होते ही हजारों उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन ताबड़तोड़ कटने लगे हैं। तकनीकी खामी के कारण रिचार्ज के बावजूद बिजली बहाल नहीं हो सकी। लखनऊ में कई विधायकों की बत्ती भी गुल हो गई है।
पूरी खबर यहां पढ़ें: एलपीजी संकट के बीच बिजली का झटका, बकाए में ताबड़तोड़ कटने लगे कनेक्शन, विधायकों की बत्ती भी गुल
LPG Crisis: गैस की किल्लत के बीच 76 सिलेंडर चोरी से हड़कंप, गोदाम का ताला तोड़ उड़ाए
यूपी के महाराजगंज में ईंधन गैस की किल्लत और मारामारी के बीच चोरों ने एक गोदाम का ताला तोड़कर 76 गैस सिलेंडर चोरी कर लिए। चौक थाना क्षेत्र के ग्राम मिश्रौलिया स्थित मिठौरा इंडेन गैस सेवा के गोदाम में शुक्रवार की रात चोरों ने वारदात को अंजाम दिया।
पूरी खबर यहां पढ़ें: LPG Crisis: गैस की किल्लत के बीच 76 सिलेंडर चोरी से हड़कंप, गोदाम का ताला तोड़ उड़ाए
दारोगा परीक्षा में ‘पंडित’ विवाद पर सीएम योगी सख्त, सभी भर्ती बोर्ड आयोग अध्यक्षों को यह निर्देश
यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में 'पंडित' विवाद के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने सभी भर्ती बोर्ड को सख्त निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने पेपर सेटर्स के लिए नए नियम तय करने, विवादित प्रश्न पूछने वालों को ब्लैकलिस्ट करने और अनुबंध (MoU) में गरिमा बनाए रखने की शर्त जोड़ने का आदेश दिया है।
पूरी खबर यहां पढ़ें: दारोगा परीक्षा में ‘पंडित’ विवाद पर सीएम योगी सख्त, सभी भर्ती बोर्ड आयोग अध्यक्षों को यह निर्देश
ब्राह्मण विधायकों को पार्टी देने वाले पीएन पाठक की पंडित विवाद में एंट्री, आधी रात योगी से की यह अपील
भाजपा विधायक पीएन पाठक ने पुलिस भर्ती बोर्ड के 'पंडित' विवाद में एंट्री लेते हुए आधी रात को सीएम योगी आदित्यनाथ को ट्वीट किया। उन्होंने भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष सहित जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका की गहन जांच और दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की है।
पूरी खबर यहां पढ़ें: ब्राह्मण विधायकों को पार्टी देने वाले पीएन पाठक की पंडित विवाद में एंट्री, आधी रात योगी से की यह अपील
नवरात्र से अयोध्या में रामलला के दर्शन का समय बदलेगा, नहीं जारी होंगे वीआईपी पास
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का भी आगमन होना तय हो गया है। ऐसी स्थिति में उस तिथि पर वीआईपी दर्शन पास के अन्तर्गत सुबह सात बजे से रात्रि नौ बजे के बीच दो-दो घंटे के स्लाट के लिए ट्रस्ट द्वारा जारी किए जाने वाले सुगम व विशिष्ट दर्शन पास भी नहीं जारी किए जाएंगे।
पूरी खबर यहां पढ़ें: नवरात्र से अयोध्या में रामलला के दर्शन का समय बदलेगा, नहीं जारी होंगे वीआईपी पास




साइन इन