गुड न्यूज: सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे पर यूपी के इन 2 जिलों में बनेंगे 3 इंटरचेंज, 90 ब्रिज और अंडरपास
गोरखपुर से कुशीनगर में बिहार सीमा 86.600 किमी लंबाई में गोरखपुर सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे बनना है। अंतिम सर्वे 3 डी शुरू हो गया है, जिसमें पता चलेगा कि किस रकबा में कितना अंश एक्सप्रेसवे में आएगा। एक्सप्रेसवे के किस चैनेज या गांव में अंडरपास और ब्रिज की सुविधा होगी, यह भी लगभग तय हो गया है।

Siliguri Expressway News: सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे में गोरखपुर, कुशीनगर के तीन इंटरचेंज, 90 ब्रिज और अंडरपास बनेंगे। एनएचएआई ने एक्सप्रेसवे के ढांचागत विकास की रूपरेखा तय की है। एक्सप्रेसवे में दो मेजर ब्रिज बनाएं जाएंगे, ये दोनों ब्रिज कुशीनगर के कसया में बनाए जाएंगे। इसमें कसया रोड पर कुशीनगर एयरपोर्ट के पास एक इंटरचेंज दिया गया है ताकि भविष्य में गोरखपुर और कुशीनगर एयरपोर्ट के बीच कनेक्टिविटी अच्छी हो जाए।
गोरखपुर से कुशीनगर में बिहार सीमा 86.600 किमी लंबाई में गोरखपुर सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे बनना है। जमीन अधिग्रहण के लिए अंतिम सर्वे 3 डी शुरू हो गया है, जिसमें पता चलेगा कि किस रकबा में कितना अंश एक्सप्रेसवे में आएगा। इसी दौरान एक्सप्रेसवे के किस चैनेज या गांव में अंडरपास और ब्रिज की सुविधा होगी, यह भी लगभग तय हो गया है। जंगल कौड़िया कालेसर फोरलेन स्थित नैयापार खुर्द से एक्सप्रेसवे शुरू होगा, वहां एक इंटरचेंज बनाया जाएगा, जबकि एनएच 727 पर दीगहा बुजुर्ग और एनएच 730 पर तमकुहीराज में इंटरचेंज बनाया जाएगा। कसया के कर्मठा और डुमरी में मेजर ब्रिज बनाए जाएंगे, जिसमें एक ब्रिज 120 मीटर और दूसरा 70 मीटर लंबा होगा।
इतने ब्रिज और अंडरपास
-38 माइनर ब्रिज बनाए जाएंगे, इसमें स्पैन की लंबाई 60 मीटर से कम होगी।
-एसवीयूपी अंडरपास 35 होंगे, जिसकी चौड़ाई सात मीटर और ऊंचाई 4.5 मीटर होगी।
-एलवीयूपी अंडरपास छह होंगे, जिसमें चौड़ाई 12 मीटर एवं ऊंचाई 4.5 मीटर होगी।
-वीयूपी अंडरपास नौ बनेंगे, जिसकी चौड़ाई 20 मीटर, ऊंचाई 5.5 मीटर होगी।
क्या बोले अधिकारी
एनएचएआई के पीडी ललित प्रताप पाल ने बताया कि गोरखपुर सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे में डीपीआर एजेंसी ने इंटरचेंज, ब्रिज और अंडरपास के स्थान का प्रस्ताव दिया है। इसमें कोई बड़़ा बदलाव नहीं होगा। एक्सप्रेसवे में जमीन अधिग्रहण के लिए अंतिम सर्वे शुरू हो गया है।




साइन इन