brother beat his brother to death over going to the toilet in ayodhya शौच जाने को लेकर दो सगे भाइयों में खूनी संघर्ष, डंडे से पीट-पीटकर भाई को मौत के घाट उतारा, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

शौच जाने को लेकर दो सगे भाइयों में खूनी संघर्ष, डंडे से पीट-पीटकर भाई को मौत के घाट उतारा

अयोध्या में सोमवार सुबह एक मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। शौच जाने को लेकर हुए विवाद में एक भाई ने अपने ही सगे भाई की डंडे और चारपाई की पटिया से पीट-पीटकर हत्या कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

Mon, 1 June 2026 10:12 AMPawan Kumar Sharma संवाददाता, अयोध्या
share
शौच जाने को लेकर दो सगे भाइयों में खूनी संघर्ष, डंडे से पीट-पीटकर भाई को मौत के घाट उतारा

UP News: यूपी के अयोध्या से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां अयोध्या कैंट थाना क्षेत्र के ककरही बाजार में सोमवार सुबह एक मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। शौच जाने को लेकर हुए विवाद में एक भाई ने अपने ही सगे भाई की डंडे और चारपाई की पटिया से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

ककरही बाजार के रहने वा घनश्याम यादव और उसके भाई राधेश्याम यादव के बीच सोमवार सुबह शौचालय जाने को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि घनश्याम यादव ने डंडे और चारपाई की पटिया से राधेश्याम यादव पर हमला कर दिया। हमले में राधेश्याम की मौत हो गई। विवाद के दौरान घनश्याम के पिता मोदीराम और उसकी मां भी मौके पर मौजूद थे तथा उन पर भी मारपीट में शामिल होने का आरोप लगाया जा रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:NIA के डिप्टी एसपी की सड़क हादसे में मौत, कंटेनर में घुसी थी तेज रफ्तार बाइक

घटना में मृतक की पत्नी भी घायल हो गईं। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हसनू कटरा चौकी प्रभारी रणजीत सिंह ने बताया कि दो भाइयों के बीच हुए विवाद में एक भाई की मौत हुई है। मामले की जांच की जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फ्लैट में संदिग्ध हालत में मरा मिला बुजुर्ग, तीन दिन से शव के साथ रह रही थी बहन

युवक से बात करने पर बहन को गला रेतकर मार डाला

उधर, मुजफ्फरनगर के शाहपुर थाना क्षेत्र में भाई ने अपनी बहन की गला रेतकर हत्या कर दी। युवती के एक युवक से फोन पर बात करने से परिवार के लोग नाराज थे। वारदात को अंजाम देकर हत्यारोपी भाई मौके से फरार हो गए। उसके बाद परिवार के अन्य लोग भी घर से फरार हो गए। घर पर केवल युवती की मां मौजूद रही। सूचना पर सीओ बुढाना व थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। वारदात की जानकारी पर एसएसपी व एसपी देहात भी मौके पर आ गए। घटनास्थल का निरीक्षण करने के पश्चात शव को पोस्टमार्टमके लिए भिजवा दिया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पहले जहर फिर गला दबाकर मार डाला; पति ने प्रेमिका के साथ मिलकर की पत्नी की हत्या

आदमपुर निवासी शकील अपने चार बेटे व पांच बेटियों के साथ रहता है। शकील कपडे बेचने का कार्य करता है। वह कई वर्षो से गांव पलडी से गांव आदमपुर में आकर रहने लगा था। उसकी एक बेटी अदीबा परिवार के अन्य लोगों के साथ गांव पलडी में ही रहती थी। एक सप्ताह पूर्व अदीबा का उसका बडा भाई आमिर आदमपुर गांव में लेकर आया था। रविवार को दोपहर में शकील पशुओं के लिए खेत पर चारा लेने गया हुआ था। घर पर युवती की मां नसीमा व अन्य परिवार के लोग मौजूद थे। इसी बीच आमिर ने अपनी बहन अदीबा को कमरे के अंदर ले जाकर गेट बंद करने के बाद छुरी से गला रेतकर हत्या कर दी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।