Husband murdered his wife with the help of his girlfriend in ballia पहले जहर पिलाया, फिर गला दबाकर मार डाला; पति ने गर्लफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी को दी दर्दनाक मौत, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

पहले जहर पिलाया, फिर गला दबाकर मार डाला; पति ने गर्लफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी को दी दर्दनाक मौत

बलिया में पांच दिन मिली एक महिला की लाश का खुलासा हो गया है। ये हत्या किसी और ने नहीं बल्कि मृतका के पति ने ही अपनी महिला मित्र के साथ मिलकर की थी। महिला मित्र ने उसे नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश किया, जबकि पति ने जनेश्वर मिश्र सेतु के पास गला दबाकर जान ले ली।

Sat, 30 May 2026 09:43 AMPawan Kumar Sharma वरिष्ठ संवाददाता, बलिया
share
पहले जहर पिलाया, फिर गला दबाकर मार डाला; पति ने गर्लफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी को दी दर्दनाक मौत

UP News: यूपी के बलिया से एक मर्डर केस में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। करीब पांच दिन पहले सोमवार को कोतवाली क्षेत्र के शिवपुर दियर में एक महिला की लाश मिली थी। ये हत्या किसी और ने नहीं बल्कि मृतका के पति ने ही अपनी महिला मित्र के साथ मिलकर की थी। महिला मित्र ने उसे नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश किया, जबकि पति ने जनेश्वर मिश्र सेतु के पास गला दबाकर जान ले ली। खुद को बचाने की गरज से लाश को झाड़ियों में फेंक दिया। दो दिन तक पत्नी को खोजने का नाटक करने के बाद पति ने कोतवाली में उसकी गुमशुदगी दर्ज करा दी। छानबीन में जुटी पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए मृतका के पति और उसकी महिला मित्र को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर घटनास्थल से मृतका के जेवर, चूड़ियां और पर्स समेत अन्य वस्तुएं बरामद किए हैं।

बीते रविवार को थाना कोतवाली क्षेत्र के शिवपुर दियर के पास एक अज्ञात महिला का शव मिलने की सूचना मिली। पुलिस ने शव की शिनाख्त का प्रयास किया लेकिन तब सफलता नहीं मिली। इसी बीच गड़वार थाना क्षेत्र के बहादुरपुर कारी निवासी श्यामदेव ने तहरीर दी कि उसकी बेटी प्रीती की शादी वर्ष 2025 में रेवती नगर पंचायत के वार्ड नंबर 13 निवासी चुन्नीलाल प्रजापति से हुई थी। शादी के बाद से ही लोग दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में 1700 रुपये के विवाद में युवक की हत्या, पुलिस बोली- बीमारी से गई जान

22 मई को ससुराल वालों ने बताया कि प्रीति कहीं चली गई है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्जकर पुलिस जांच में जुट गई। इसी क्रम में पुलिस ने मृतका के पति चुन्नीलाल के साथ ही रेवती कस्बे के ही वार्ड नम्बर सात की निवासी शोभा चौरसिया को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में एसआई अरुण कुमार सिंह व विनोद कुमार सरोज के अलावा हेड कांस्टेबल राकेश पाल, कांस्टेबल आशीष पाण्डेय व महिला कांस्टेबल सोमी शुक्ला थीं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शादी के 14 साल बाद भी नहीं हो रहा था बच्चा, पति-पत्नी ने कर ली आत्महत्या

ई-रिक्शा से ले गई थी घुमाने, पति ने ली जान

महिला की हत्या में गिरफ्तार चुन्नीलाल व शोभा चौरसिया ने पूछताछ में पुलिस को जो कहानी बताई, उसने सभी को हैरान कर दिया। पुलिस के अनुसार आरोपी शोभा चौरसिया ने बताया कि 22 मई को प्रीति अपनी बीमार सास को देखने जिला अस्पताल आई थी। सुबह नौ बजे चुन्नी लाल के कहने पर उसकी पत्नी प्रीति को अस्पताल से घुमाने के बहाने एक ई-रिक्शा पर बैठाकर बयासी पुल की ओर ले गई। चुन्नी लाल ने एक पुड़िया दी थी। उसे पानी में मिलाकर पिलाने को कहा था। ई-रिक्शा से वह बेयासी पुल पर पहुंची। वहां शोभा ने प्रीति को पानी में पुड़िया घोलकर पिला दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। थोड़ी देर तक चुन्नीलाल वहां पहुंच गया। दोनों प्रीति को बाइक पर बीच में बैठाकर पुल से आगे सुनसान स्थान पर ले गए। वहां चुन्नीलाल ने गला दबाकर लाश झाड़ी में छिपा दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अवैध संबंधों के शक में उजड़ा परिवार, दिल्ली से आए पति ने पत्नी का गला घोंटा
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।