सुहागरात पर दूल्हे की आई शामत, दुल्हन ने चाकू से किया वार, 5 दिन बाद चाचा संग भागी
हाथरस में सुहागरात पर दुल्हन ने दूल्हे पर चाकू से हमला कर दिया। हालांकि घटना के अगले दिन उसने पति के साथ रहने की बात कही, लेकिन शादी के महज पांच दिन बाद वह रिश्ते के चाचा संग फरार हो गई। वहीं, जब इस बात की भनक दूल्हे को लगी तो वह हैरान रह गया और थाने में तहरीर दी।
यूपी के हाथरस से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां सुहागरात पर दुल्हन ने दूल्हे पर चाकू से हमला कर दिया। हालांकि अगले ही दिन वह पति के साथ रहने की बात कही। लेकिन शादी के पांच दिन बाद ही वह रिश्ते के चाचा के संग फरार हो गई। इस पर दूल्हे ने नई नवेली दुल्हन के जेवर व नगदी लेकर फरार हो जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर कोतवाली सदर में थी। तहरीर के बाद पुलिस ने युवती से संपर्क किया। प्रथम दृष्टता जांच में स्पष्ट हुआ कि युवती अपने प्रेमी के साथ चली गई, युवती ने जेवर न नगदी लेकर जाने की बात से भी इनकार किया है।
चंदपा थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली युवती की शादी 21 फरवरी को शहर के एक मोहल्ले में रहने वाले युवक से हुई। युवक ने पुलिस को तहरीर दी कि उसकी पत्नी 23 फरवरी को युवती ने उस पर चाकू से हमला किया, लेकिन वह बच गया। इसके बाद पत्नी ने उसे बताया कि वह ठीक है और वह उसके साथ रहना चाहती है। सुनील कुमार ने बताया कि 25 फरवरी को पत्नी ने उसके लिए खाना बनाया और उसे खिलाया, लेकिन उसने खुद खाना नहीं खाया। रात में सुनील कुमार सो गया और जब वह सुबह उठा तो मोनिका लापता थी। उसने देखा कि उसके घर से कीमती जेवर और नकदी गायब हैं।
पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद मामले की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस की छानबीन में युवती ने बताया है कि वो अपने रिश्ते के चाचा के साथ गई है। उसके परिजनों ने जबरन उसकी शादी युवक से कर दी। युवक जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाना चाहता था, जबकि वो अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती है। युवती ने पुलिस को यह भी बताया कि उसके ससुराल में कोई जेवर नहीं है। तोड़िया और कुंडल पहनकर वह आई है। जेवरात व नगदी ले जाने व खाने में कोई नशीला पदार्थ खिला दिए जाने की बात भी गलत है।




साइन इन