woman lost her temper while trying to reason with groom and beat bride when she refused to live with him समझाते-समझाते आपे से बाहर हुई महिला, दूल्हे संग रहने से मना करने पर दुल्हन को पीटा, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

समझाते-समझाते आपे से बाहर हुई महिला, दूल्हे संग रहने से मना करने पर दुल्हन को पीटा

हमीरपुर में सुहागरात के दिन 22 फरवरी को दूल्हे संग रहने से इनकार कर चर्चा में आई दुल्हन से ससुराल में मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Thu, 26 Feb 2026 10:59 PMDinesh Rathour हमीरपुर
share
समझाते-समझाते आपे से बाहर हुई महिला, दूल्हे संग रहने से मना करने पर दुल्हन को पीटा

यूपी के हमीरपुर में सुहागरात के दिन 22 फरवरी को दूल्हे संग रहने से इनकार कर चर्चा में आई दुल्हन से ससुराल में मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी दुल्हन को ससुराल पक्ष की एक महिला समझाते-समझाते आपे से बाहर हो गई और उसके बाद तड़ातड़ दो थप्पड़ जड़ दिए। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

बता दें कि कस्बे के रामबाग निवासी लालदीवान के पुत्र धर्म कुशवाहा की शादी राठ कोतवाली के बिलरख गांव निवासी बुद्ध सिंह की पुत्री मिथलेश के साथ तय हुई थी। लड़की वालों ने शादी गोहांड कस्बे के एक गेस्ट हाउस से की थी। 21 फरवरी की रात शादी की सभी रस्में रिवाज संपन्न होने के बाद 22 फरवरी को मिथलेश विदा होकर ससुराल राठ आई थी। इसी रात दुल्हन ने दूल्हे को नापसंद करते हुए उसके साथ ही रहने से इंकार कर दिया। इससे शादी वाले घर में हड़कंप मच गया। दुल्हन ने साफ कहा कि वो किसी और को पसंद करती है। घर वालों ने दबाव बनाकर शादी की है। इसलिए वह पति के साथ नहीं रहेगी। रात भर मान-मनौव्वल के दौर चले, लेकिन बात नहीं बनी। सोमवार की सुबह दोनों पक्ष थाने पहुंच गए। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच वार्ता भी होती रही। बाद में दुल्हन दूल्हे के साथ कानूनी रूप से अलग होने की औपचारिकता पूरी करने को तहसील रवाना हो गई। मामला कस्बे में चर्चा का विषय बना हुआ है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सुहागरात पर दूल्हे के छूते ही दुल्हन ने उड़ाए होश, शादी वाले घर में रात भर बवाल

दुल्हन को पीटने का वीडियो वायरल

गुरुवार को दुल्हन का 72 सेकेंड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें दुल्हन अन्य महिलाओं के साथ बैठी है। एक महिला दुल्हन को समझाते-समझाते आपे खो देती है। इसके बाद वह महिला यहीं मरने के लिए बोलते हुए उसे दो थप्पड़ जड़ देती है। इसपर अन्य लोग महिला को समझाते हैं कि उसे न मारें। वहीं दुल्हन भड़क उठती है और वह उस महिला से बार-बार मारने के लिए कहती है। इधर अन्य महिलाएं उससे कहती हैं कि जब तुम्हें यहां नहीं रहना था तो शादी मत करती। इसपर दुल्हन बताती है कि उसकी शादी जबरदस्ती कराई गई है। वह क्या करती। ससुराल में बवाल के बाद दुल्हन इस समय अपने मायके में रह रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दुल्हन ने पालतू कुत्ते की पिटाई पर तोड़ दी थी शादी, मामले में आया नया मोड़

कानपुर में पति निकला नपुंसक

वहीं दूसरी ओर कानपुर में एक महिला ने ससुराल वालों पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया। पीड़िता का आरोप है कि सुहागरात पर पति टालमटोल करता रहा। बाद में पता चला कि जिससे उसकी शादी हुई वह नपुंसक है। पीड़िता का आरोप था कि ससुराल पक्ष ने शादी से पहले झूठी संपत्ति का दिखावा कर लाखों रुपये दहेज में ऐंठ लिए और पति की नपुंसकता की सच्चाई जानबूझकर छिपाई।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।