Now Shamli bijali JE was surrounded and beaten with sticks after catching electricity theft, video viral अब शामली में बिजली चोरी पकड़ने पर जेई को घेरकर लाठी-डंडों से पीटा, VIDEO वायरल, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

अब शामली में बिजली चोरी पकड़ने पर जेई को घेरकर लाठी-डंडों से पीटा, VIDEO वायरल

यूपी में बिजली चेकिंग के दौरान लगातार कर्मचारियों खासकर जेई यानी जूनियर इंजीनियर को घेरा जा रहा है। उन पर हमले हो रहे हैं। बलरामपुर, लखनऊ, बिजनौर के बाद अब शामली में जेई को लाठी-डंडों से पीटा गया है। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है।

Thu, 28 May 2026 08:50 PMYogesh Yadav लाइव हिन्दुस्तान, शामली/कैराना, हिटी
share
अब शामली में बिजली चोरी पकड़ने पर जेई को घेरकर लाठी-डंडों से पीटा, VIDEO वायरल

यूपी के शामली में अब कैराना के गांव गोगवान में बिजली चोरी पर कार्रवाई होती देख ग्रामीणों ने अवर अभियंता यानी जेई को घेरकर बेरहमी से पीटा। उन्हें जातिसूचक शब्दों से अपमानित कर बेहोश होने तक पीटा गया। उनकी बाइक भी छीन ली। पुलिस ने घायल जेई को अस्पताल में भर्ती कराया है। मामले में महिला सहित पांच नामजद और 10-15 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना से विभागीय कर्मचारियों में आक्रोश है। यह पहला मौका नहीं है जब यूपी में जेई को पीटा गया है। दो दिनों में ही तीन जिलों में इस तरह की घटनाएं सामने आई हैं। बलरामपुर, बिजनौर और लखनऊ में भी घेरा गया और हमले हुए हैं। लखनऊ में तो जेई को बेलचा से मारा गया और कुत्ते से भी कटवाया गया है।

कैराना में बुधवार रात गांव गोगवान में लगा 100 बिजली ट्रांसफार्मर खराब हो गया था। गुरुवार सुबह करीब छह बजे पावटीकलां विद्युत फीडर पर तैनात अवर अभियंता प्रेम सिंह टीम के साथ गांव पहुंचे। उनके साथ लाइनमैन साबिर अली, अंकुश और अमन भी थे। टीम ने ट्रांसफार्मर को दुरुस्त कर विद्युत आपूर्ति सुचारु कर दी। मरम्मत कार्य पूरा कर जब टीम लौट रही थी, तभी रास्ते में सड़क के ऊपर से गुजर रही एक केबल पर अवर अभियंता की नजर पड़ी। उन्होंने बाइक रोककर जांच की, तो पता चला केबल से असलम के मकान में बिजली चोरी की जा रही है। इस पर अवर अभियंता ने मौके पर मौजूद लोगों से जानकारी करनी चाही। इसी दौरान माहौल तनावपूर्ण हो गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:VIDEO: बिजली टीम पर हमला, JE को गिराकर पीटा, बेलचा से मारा, कुत्ते से कटवाया

आरोप है कि असलम की पत्नी मोमिना समेत कई लोग भड़क उठे और उन्होंने अवर अभियंता से गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोपियों ने उन्हें घेर लिया और लाठी-डंडों, थप्पड़-घूंसों से बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। हमलावरों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए सरकारी कार्य में बाधा डाली और अवर अभियंता की बाइक भी छीन ली। मारपीट में अवर अभियंता मौके पर बेहोश होकर गिर पड़े।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:100 की रफ्तार से यूपी में तूफानी हवाओं का अलर्ट, पश्चिम से पूरब तक बारिश भी होगी

घटना के बाद लाइनमैन ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अवर अभियंता को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कैराना पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें जिला चिकित्सालय शामली रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उनके सिर का सीटी स्कैन कराया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ गया। विद्युत विभाग के कर्मचारियों में रोष फैल गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रतीक के लिए हवन-पूजन के बाद शय्या दान, अपर्णा ने शेयर किया भावुक वीडियो

विभाग के चीफ इंजीनियर विनोद कुमार गुप्ता, अधीक्षण अभियंता वीरेंद्र सिंह, अधिशासी अभियंता जयप्रकाश तथा अधिशासी अभियंता ऊन सौरभ पाठक कोतवाली पहुंचे और पुलिस अधिकारियों से वार्ता कर सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने घायल अवर अभियंता प्रेम सिंह की तहरीर पर असलम, उसकी पत्नी मोमिना, भाई वादिल, शोएब व अय्यूब निवासी गांव गोगवान तथा 10 से 15 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक समयपाल अत्री का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है। शीघ्र ही इन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।