Bloodshed in hathras Brothers Turn Enemies Over Land Dispute One Beaten to Death यूपी में रिश्तों का खून: जमीन के विवाद में अपने ही भाई के दुश्मन बने भाई, एक को पीट-पीटकर मार डाला, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी में रिश्तों का खून: जमीन के विवाद में अपने ही भाई के दुश्मन बने भाई, एक को पीट-पीटकर मार डाला

हाथरस में जमीन के विवाद में खूनी संघर्ष हो गया। अपने ही अपनों के खून के प्यासे हो गए। सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव सीकुर में जमीन विवाद के चलते तीन भाइयों में झगड़ा हुआ।

Fri, 20 March 2026 07:44 PMDinesh Rathour हाथरस
share
यूपी में रिश्तों का खून: जमीन के विवाद में अपने ही भाई के दुश्मन बने भाई, एक को पीट-पीटकर मार डाला

Hathras Murder News: यूपी के हाथरस में जमीन के विवाद में खूनी संघर्ष हो गया। अपने ही अपनों के खून के प्यासे हो गए। सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव सीकुर में जमीन विवाद के चलते तीन भाइयों में झगड़ा हुआ। दो भाइयों अपने बेटे के साथ मिलकर तीससे भाई की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। अब मृतक की पुत्र बधु वीनेश ने ताऊ व चाचा व ताऊ के लड़के के एवं दो अज्ञात खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।

सीकुर निवासी भीमसेन, पूरन और रवेंद्र सगे भाई हैं। भाइयों में जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। बताया जाता है कि कुछ साल पहले वीरेंद्र सिंह अपनी 30 बीघा जमीन अपने बीच वाले बेटे भीमसेन के नाम वसीयत कर चुके थे। तभी से तीनों भाइयों के बीच मनमुटाव चला आ रहा था। शुक्रवार दोपहर भीमसेन अपनी छोटी बेटी वर्षा के साथ खेत पर पशुओं के लिए चारा लेने गए थे। वहां पूरन सिंह, रवेंद्र व पूरन का बेटा यशवीर आ गए। झगड़ा शुरू हो गया। तीनों ने मिलकर भीमसेन पर लाठी डंडे से सिर पर प्रहार शुरू कर दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP News:बीएचयू में छात्र की हत्या, मथुरा में सराफा कारोबारी पिता-पुत्र का अपहरण

बेटी ने की थी पिता को बचाने की कोशिश

बेटी ने पिता को बचाने की कोशिश की तो उस पर भी हमला बोल दिया। तीनों ने भीमसेन के सिर पर प्रहार किये तो उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बेटी की चीखपुकार सुनकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और आरोपी मौके से भाग निकले। सूचना पर कोतवाली पुलिस एवं सीओ पहुंच गए। शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। फॉरेसिंक टीम ने घटना स्थल पर जाकर जांच पड़ताल की। सीओ सिटी योगेन्द्र कृष्ण नारायण ने कहा, जमीन के आपसी विवाद में मारपीट के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई है मृतक की पुत्रवधू विनेश पत्नी हरकेश ने तीन के खिलाफ और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। तीनों आरोपी फरार है। उनकी गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कॉलेज के अंदर ताबड़तोड़ फायरिंग कर छात्र की हत्या, प्रिंसिपल के सामने वारदात

जमीन के विवाद में मां-बेटे को पीटा

वहीं दूसरी ओर प्रतापगढ़ कुंडा में भी जमीन विवाद में मारपीट का मामला सामने आया है। बाघराय थाना क्षेत्र के उमरा पट्टी गांव निवासी रेखा देवी पत्नी संतोष कुमार ने न्यायालय में वाद दायर किया। 15 अक्तूबर 2025 की शाम जमीन की रंजिश में गांव के ही कुछ लोग उसके दरवाजे पहुंचे और गालियां देने लगे। जब उसने गालियां देने का विरोध किया तो आरोपी उसे डंडे और ईंट से मारने लगे। बेटा बचाने दौड़ा तो उसको भी मारा पीटा और जान से मारने की धमकी दी। सूचना पर यूपी 112 पहुंची। घायल मां बेटे को सीएचसी में भर्ती कराया। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने मोतीलाल, बैजनाथ, राहुल जायसवाल, मोतीलाल की पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बजरंग दल वाले ने BJP नेता को पहले चाकू फिर गोली मारी, दुकान के विवाद में हमला
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।