varanasi up college student shot dead campus violence surya pratap singh firing police action वाराणसी में कॉलेज के अंदर ताबड़तोड़ फायरिंग कर छात्र की हत्या, प्रिंसिपल के सामने वारदात के बाद बवाल, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

वाराणसी में कॉलेज के अंदर ताबड़तोड़ फायरिंग कर छात्र की हत्या, प्रिंसिपल के सामने वारदात के बाद बवाल

वाराणसी के यूपी कॉलेज में बीए के छात्र सूर्य प्रताप सिंह की कॉलेज में घुसकर हत्या कर दी गई है। सामाजिक विज्ञान संकाय में हुई इस फायरिंग के बाद परिसर में छात्रों ने जमकर बवाल और तोड़फोड़ की। पुलिस कमिश्नर ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और फरार आरोपी की तलाश के लिए टीमें गठित की गई हैं।

Fri, 20 March 2026 01:04 PMYogesh Yadav लाइव हिन्दुस्तान
share
वाराणसी में कॉलेज के अंदर ताबड़तोड़ फायरिंग कर छात्र की हत्या, प्रिंसिपल के सामने वारदात के बाद बवाल

वाराणसी के प्रमुख शिक्षण संस्थान उदय प्रताप कॉलेज (यूपी कॉलेज) में शुक्रवार को एक दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया गया। कॉलेज परिसर के भीतर, सामाजिक विज्ञान संकाय के गलियारे में एक छात्र ने अपने ही साथी छात्र पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी। सिर और सीने में गोलियां लगने के बाद हड़कंप मच गया। मारा गया सूर्य प्रताप सिंह बीए चतुर्थ सेमेस्टर का छात्र था। प्रिंसिपल के सामने ही वारदात को अंजाम दिया गया। वारदात से आक्रोशित छात्रों ने कॉलेज कैंपस और बाहर तोड़फोड़ की। छात्रों के आक्रोश को देखते हुए कॉलेज परिसर और अस्पताल में भारी फोर्स तैनात कर दी गई है। पुलिस कमिश्नर भी खुद मौके पर पहुंचे हैं। मारा गया सूर्य प्रताप सिंह पड़ोसी जिले गाजीपुर के सैदपुर थाना क्षेत्र के दुबैथा गांव का निवासी था।

प्रिंसिपल के दफ्तर के करीब चलीं चार राउंड गोलियां

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना सुबह करीब 11 बजे की है जब कॉलेज में कक्षाएं चल रही थीं। अचानक चार राउंड फायरिंग की आवाज से हड़कंप मच गया। आरोपी छात्र ने पूरी तैयारी के साथ सूर्य प्रताप को निशाना बनाया। हमलावर ने पिस्टल से सीधे छात्र के सिर और सीने पर प्रहार किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी संकाय की पहली मंजिल की ओर भागा और पीछे की दीवार फांदकर फरार हो गया। भागते समय उसने पास के ही कूड़े के ढेर में पिस्टल फेंक दी, जिसे बाद में पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नाव पर इफ्तार करने वालों पर शिकंजा कसा, नई धाराओं में केस, धमकाने का भी आरोप

छात्रों का आक्रोश और पुलिसिया ऐक्शन

अपने साथी को लहूलुहान देख छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। घायल सूर्य प्रताप को तुरंत मलदहिया स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां से नाजुक हालत देख बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। कॉलेज परिसर में मौजूद छात्रों ने मुख्य द्वार बंद कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए तोड़फोड़ शुरू कर दी। स्थिति बेकाबू होते देख वाराणसी के पुलिस कमिश्नर भारी फोर्स के साथ स्वयं मौके पर पहुंचे और कई थानों की फोर्स तैनात कर दी गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लखनऊ में एक और जघन्य हत्याकांड, किशोरी से की दरिंदगी की कोशिश, कपड़े फाड़े
ये भी पढ़ें:भाजपा के दो गुटों में बीच सड़क धांय-धांय, अलीगढ़ गोलीबारी का खौफनाक वीडियो देखिए

कैंपस सुरक्षा और पुरानी रंजिश पर सवाल

कॉलेज के प्रिंसिपल से पुलिस कमिश्नर ने लंबी पूछताछ की है। शुरुआती जांच में मामला पुरानी रंजिश या वर्चस्व की लड़ाई का लग रहा है। सवाल यह उठ रहा है कि आखिर एक छात्र कॉलेज के भीतर पिस्टल लेकर कैसे दाखिल हुआ? कॉलेज प्रशासन की ढिलाई और प्रॉक्टोरियल बोर्ड की विफलता को लेकर छात्रों में भारी रोष है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। हमलावर छात्र की पहचान मंजीत चौहान के रूप में की गई है। वह कॉलेज से कुछ दूर ही चांदमारी का रहने वाला है। उसकी गिरफ्तारी के लिए टीमें रवाना कर दी गई हैं। वाराणसी के इस ऐतिहासिक कॉलेज में हुई इस घिनौनी वारदात ने शिक्षा के मंदिर को कलंकित कर दिया है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।