bjp leader fatally attacked in kanpur at midnight stabbed and then shot accused linked to this organization बजरंग दल वाले ने भाजपा नेता को पहले चाकू फिर गोली मारी, दुकान के विवाद में जानलेवा हमला, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

बजरंग दल वाले ने भाजपा नेता को पहले चाकू फिर गोली मारी, दुकान के विवाद में जानलेवा हमला

पुरानी रंजिश में तीन युवकों ने भाजपा नेता सोनू पर पहले चाकू से हमला किया फिर उसे गोली भी मारी। सोनू को लहूलुहान हालत में छोड़कर युवक वहां से फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में अभिषेक नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जिसे बजरंग दल का पूर्व संयोजक बताया जा रहा है।

Wed, 18 Feb 2026 12:00 PMAjay Singh संवाददाता, कानपुर
share
बजरंग दल वाले ने भाजपा नेता को पहले चाकू फिर गोली मारी, दुकान के विवाद में जानलेवा हमला

उत्तर प्रदेश के कानपुर में आधी रात के बाद भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष सोनू राठौर पर जानलेवा हमला हुआ है। पुरानी रंजिश में तीन युवकों ने सोनू पर पहले चाकू से हमला किया फिर उसे गोली भी मारी। सोनू को लहूलुहान हालत में छोड़कर युवक वहां से फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में अभिषेक नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जिसे बजरंग दल का पूर्व संयोजक बताया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार सोनू राठौर नवाबगंज के शिवराज सिगनेचर सिटी में रहते हैं। छपरा पुलिया पर उनकी पूजन सामग्री की दुकान है। मंगलवार की रात वह रावतपुर में एक शादी समारोह में गए थे। वहां से छपरा पुलिया स्थित दुकान के पास से होकर आ रहे थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जिसे ‘बड़े पापा’ कहती थी मासूम, उसी ने की हैवानियत की हद; स्कूल से ले जाकर कत्ल

इसी दौरान साजन उर्फ रोहित, बाबा लाइट और अभिषेक ने साथियों के साथ मिलकर उस पर जानलेवा हमला कर दिया। परिवारीजनों के मुताबिक आरोपियों ने सोनू पर चाकू से हमला कर दिया। उनके शरीर में 7 से 8 बार चाकू से वार किया गया। इसके अलावा सोनू को पीठ पर गोली भी लगी है। ऐसा लग रहा है कि हमलावर किसी भी तरह सोनू को जिंदा नहीं छोड़ना चाहते थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गोरखपुर में बेरहमी से युवक का कत्ल, सीने में चाकू धंसा छोड़ गए कातिल

पुलिस ने बताया

इस मामले में एडीसीपी कपिल देव सिंह ने बताया दोनों पक्षों के बीच दुकान को लेकर के लंबे समय से विवाद चल रहा है। इसी के चलते मंगलवार की देर रात सोनू को अकेला पाकर साजन उर्फ ने अपने साथियों के साथ मिलकर सोनू पर हमला कर दिया। उन्हें लहूलुहान हालत में मरा समझ कर छोड़कर भाग गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सोनू को अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। डॉक्टर, सोनू के इलाज में जुटे हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीम लगाई गई है। आरोपियों को पकड़ने के लिए उनके घरों पर लगातार दबिश दी जा रही है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।