UP Top News Today: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वृंदावन प्रवास के दौरान संत प्रेमानंद महाराज से भेंट कर आशीर्वाद लिया। इससे पहले उन्होंने इस्कॉन और प्रेम मंदिर में दर्शन-पूजन किया। वहीं, वाराणसी के यूपी कॉलेज में बीए के छात्र सूर्य प्रताप सिंह की कॉलेज में घुसकर हत्या कर दी गई है। सामाजिक विज्ञान संकाय में हुई इस फायरिंग के बाद परिसर में छात्रों ने जमकर बवाल और तोड़फोड़ की। मथुरा में सराफा कारोबारी पिता-पुत्र हरियाणा पुलिस उठा ले गई। इसकी जानकारी होते ही व्यापारियों ने हंगामा कर दिया।
20 Mar 2026, 10:38:15 PM IST
एलवी एंटोनी देव कुमार डीजी बने
यूपी सरकार ने अपर पुलिस महानिदेशक एलवी एंटोनी देव कुमार को पुलिस महानिदेशक के पद पर प्रोन्नत कर दिया है। उन्हें एक मार्च से पदोन्नत किया गया है। उनको पे मैट्रिक्स लेवल 16 के स्तर पर 205400 से 224400 रुपये के वेतनमान पर पदोन्नति दी गई है। इस संबंध में अपर मुख्य सचिव संजय प्रसाद ने शुक्रवार को आदेश जारी कर दिया है।
20 Mar 2026, 07:15:00 PM IST
सराफा कारोबारी पिता-पुत्र को उठा ले गई हरियाणा पुलिस
मथुरा में शुक्रवार को कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत चौक बाजार से दिनदहाड़े सराफा कारोबारी पिता-पुत्र को हथियारबंद लोग उठा ले गये। लोगों ने रोकने की कोशिश की तो उन्हें हथियार दिखाकर धमका दिया। इसके बाद व्यापारी एकत्र हो गये और हंगामा किया। बाद में पता लगा कि हरियाणा पुलिस उन्हें उठा ले गयी है।
20 Mar 2026, 07:02:31 PM IST
राम मंदिर के शिखर पर पहली बार बदला गया रामराज्य का ध्वज
श्रीराम मंदिर के शिखर पर फहराते ध्वज को चैत्र शुक्ल द्वितीया के पर्व पर पहली बार बदला गया। इसके साथ ही परकोटे में निर्मित मां दुर्गा के मंदिर का भी ध्वज बदल दिया गया। राम मंदिर में पहली बार ध्वजारोहण समारोह का आयोजन विवाह पंचमी पर 25 नवम्बर को हुआ था जिसके मुख्य अतिथि के रूप में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यहां आकर राम मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण किया था। इसी तरह से रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ पर प्रतिष्ठा द्वादशी का आयोजन 31 दिसम्बर 2025 को हुआ था। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे केन्द्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने परकोटे में स्थित माता दुर्गा के मंदिर के शिखर पर ध्वज आरोहण किया था।
20 Mar 2026, 06:15:14 PM IST
महाराजगंज में बिनापर्ची गैस लेने पर बवाल
महाराजगंज जिले की नगर पंचायत परतावल स्थित एक गैस एजेंसी पर शुक्रवार को गैस वितरण के दौरान भारी बवाल हो गया। बिना पर्ची के गैस सिलेंडर लेने की जिद पर अड़े युवकों ने मना करने पर जमकर उत्पात मचाया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि करीब एक दर्जन युवकों ने लाठी-डंडों व ईंट-पत्थरों से एजेंसी गेट पर हमला बोल दिया। इस हमले में एजेंसी के दो कर्मचारी लहूलुहान हो गए। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर कर स्थिति को नियंत्रित किया। मारपीट और हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
20 Mar 2026, 02:11:53 PM IST
UP Iftar Time Today 20 March: यूपी के प्रमुख शहरों में जानें आज इफ्तार का समय
UP Iftar Time Today 20 March: माह-ए-रमजान का रोजा चल रहा है। आज शुक्रवार को अपना रोजा रोजेदार दिन छिपने से पहले खोलेंगे। मस्जिदों और दरगाहों पर सामूहिक रूप से इफ्तार हो रही है। यूपी के शहरों में इफ्तार शाम को होगी। जानें समय।
यहां पढ़ें पूरी खबर: यूपी के प्रमुख शहरों में जानें आज इफ्तार का समय
20 Mar 2026, 02:10:16 PM IST
VIDEO: अखिलेश ने लगा दी नवरत्न लाल यादव की क्लास, सपा के छोटे सिपाही की रीलबाजी से नाराज
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पढ़ाई को लेकर सपा के छोटे सिपाही नाम से मशहूर महाराजगंज के नवरत्न लाल यादव की क्लास लगा दी। नवरत्न की रीलबाजी से अखिलेश नाराज दिखे।
यहां पढ़ें पूरी खबर: VIDEO: अखिलेश ने लगा दी नवरत्न लाल यादव की क्लास, सपा के छोटे सिपाही की रीलबाजी से नाराज
20 Mar 2026, 02:05:12 PM IST
शराब की एक दुकान के लिए मारामारी! लाइसेंस फीस 45 लाख, आवेदन से ही कमा लिए 85 लाख
यूपी के गोरखपुर में पिपराइच रोड पर तुर्रा बाजार में देसी शराब की दुकान को हासिल करने के लिए शराब कारोबारियों में मारामारी मची हुई है। 45 लाख रुपये लाइसेंस फीस वाली दुकान के लिए आबकारी विभाग ने सिर्फ आवेदन शुल्क से एक करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है।
यहां पढ़ें पूरी खबर: शराब की एक दुकान के लिए मारामारी! लाइसेंस फीस 45 लाख, आवेदन से ही कमा लिए 85 लाख
20 Mar 2026, 02:01:14 PM IST
चार महिलाओं ने अपनी बहन को बांधा, सामने पति की हत्या दिखाई; लखनऊ का निर्मम कांड
पुलिस पहुंची और विष्णु के शव को खून में सना पाया। पुलिस ने साक्षी को बचाया। बाद में उन्होंने जांचकर्ताओं को बताया कि उनके पिता, मां और चार बहनों ने उन्हें बांधकर विष्णु पर हमला किया था। पुलिस को साक्षी के शरीर पर भी चोट के निशान मिले थे।
यहां पढ़ें पूरी खबर: चार महिलाओं ने अपनी बहन को बांधा, सामने पति की हत्या दिखाई; लखनऊ का निर्मम कांड
20 Mar 2026, 01:57:23 PM IST
फ्री राशन के लिए जाना पड़ सकता है घर से दूर; कोटे की दुकानों में होने जा रहा बड़ा बदलाव
उत्तर प्रदेश सरकार 500 से कम कार्डधारकों वाली 52,218 कोटे की दुकानों को पास की दुकानों में मर्ज करने जा रही है। इस बदलाव के बाद बड़ी संख्या में राशन कार्डधारकों को फ्री राशन के लिए दूर जाना पड़ सकता है।
यहां पढ़ें पूरी खबर: फ्री राशन के लिए जाना पड़ सकता है घर से दूर; कोटे की दुकानों में होने जा रहा बड़ा बदलाव
20 Mar 2026, 01:53:47 PM IST
अंतिम संस्कार में जा रहे 3 दोस्तों की दर्दनाक मौत; 50 मीटर तक शव के चीथड़े मिले, कानपुर में हादसा
कानपुर के जनवारा गांव में टैंकर की टक्कर से तीन दोस्तों की मौत हो गई। अंतिम संस्कार में जाते समय हादसा हुआ। आक्रोशित परिजनों ने जाम लगाया, मुआवजे के आश्वासन पर शांत हुए। पुलिस ने चालक पर केस दर्ज किया।
यहां पढ़ें पूरी खबर: अंतिम संस्कार में जा रहे 3 दोस्तों की दर्दनाक मौत; 50 मीटर तक शव के चीथड़े मिले, कानपुर में हादसा
20 Mar 2026, 01:50:57 PM IST
खेलते हुए विवाद के बाद नाबालिग ने दोस्त की गर्दन चाकू से रेती, अस्पताल में मौत
यूपी के कन्नौज में खेलते वक्त एक नाबालिग के सिर पर न जानें कौन सा खून सवार हुआ कि उसने अपने साथी की गर्दन चाकू से रेत डाली। बहसार गांव में बुधवार शाम हुई घटना ने रोंगटे खड़े कर दिए। परिजन बच्चे को लेकर अस्पताल गए। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
यहां पढ़ें पूरी खबर: खेलते हुए विवाद के बाद नाबालिग ने दोस्त की गर्दन चाकू से रेती, अस्पताल में मौत
20 Mar 2026, 01:45:39 PM IST
वाराणसी में कॉलेज के अंदर ताबड़तोड़ फायरिंग कर छात्र की हत्या, प्रिंसिपल के सामने वारदात के बाद बवाल
वाराणसी के यूपी कॉलेज में बीए के छात्र सूर्य प्रताप सिंह की कॉलेज में घुसकर हत्या कर दी गई है। सामाजिक विज्ञान संकाय में हुई इस फायरिंग के बाद परिसर में छात्रों ने जमकर बवाल और तोड़फोड़ की। पुलिस कमिश्नर ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और फरार आरोपी की तलाश के लिए टीमें गठित की गई हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर: वाराणसी में कॉलेज के अंदर ताबड़तोड़ फायरिंग कर छात्र की हत्या, प्रिंसिपल के सामने वारदात के बाद बवाल
20 Mar 2026, 01:36:35 PM IST
सोशल मीडिया तय कर रहा हैप्पीनेस इंडेक्स! लाइक-कमेंट्स में उलझी युवाओं की मानसिक सेहत
सोशल मीडिया के बढ़ते असर से युवाओं और किशोरों का मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है। टेली मानस रिपोर्ट में 12-17 वर्ष के बच्चों में उदासी, तनाव और एंजाइटी बढ़ने की बात सामने आई है। अंतरराष्ट्रीय खुशी दिवस पर विशेषज्ञों ने खुशी के महत्व पर जोर दिया।
यहां पढ़ें पूरी खबर: सोशल मीडिया तय कर रहा हैप्पीनेस इंडेक्स! लाइक-कमेंट्स में उलझी युवाओं की मानसिक सेहत
20 Mar 2026, 01:27:51 PM IST
व्रत में कुट्टू के आटा ने बिगाड़ा जायका; बिजनौर-बागपत में एडीएम और फालोअर समेत दर्जनों बीमार
नवरात्रि के पहले दिन बिजनौर और बागपत में कुट्टू का आटा खाने से एडीएम (न्यायिक) समेत दर्जनों लोग बीमार हो गए। मरीजों को उल्टियां और चक्कर आने की शिकायत के बाद अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर: व्रत में कुट्टू के आटा ने बिगाड़ा जायका; बिजनौर-बागपत में एडीएम और फालोअर समेत दर्जनों बीमार
20 Mar 2026, 12:37:21 PM IST
UP Weather: कहीं दिन में अंधेरा, कहीं गिरे ओले, शहर-शहर बारिश; यूपी में अचानक बदला मौसम
यूपी में शुक्रवार को मौसम अचानक बदला। लखनऊ समेत कई जिलों में तेज हवाओं व बारिश से गर्मी से राहत मिली, लेकिन सरसों, गेहूं व अन्य फसलों को नुकसान की आशंका से किसान चिंतित हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर: UP Weather: कहीं दिन में अंधेरा, कहीं गिरे ओले, शहर-शहर बारिश; यूपी में अचानक बदला मौसम
20 Mar 2026, 12:29:38 PM IST
नववर्ष पर अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर के शिखर का ध्वज बदला, नया ध्वज फहराया
नववर्ष के पावन अवसर पर अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर के शिखर का ध्वज परिवर्तित कर नवीन ध्वज आरोहित किया गया। 25 नवंबर को हुए ध्वजारोहण के बाद यह ध्वज परिवर्तित किया गया है। 25 नवंबर को राम मंदिर में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण किया था।
यहां पढ़ें पूरी खबर: नववर्ष पर अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर के शिखर का ध्वज बदला, नया ध्वज फहराया
20 Mar 2026, 12:28:42 PM IST
यूपी भाजपा की नई टीम का ऐलान जल्द, पंकज चौधरी, धर्मपाल संग तीन दिन बैठकें, RSS के अरुण भी रहेंगे
उत्तर प्रदेश भाजपा की जिला इकाइयों के गठन की घोषणा जल्द हो सकती है। इसके लिए लखनऊ में तीन दिवसीय बैठकों का दौर शुरू हो रहा है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह के साथ आरएसएस के अरुण कुमार भी मंथन करेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर: यूपी भाजपा की नई टीम का ऐलान जल्द, पंकज चौधरी, धर्मपाल संग तीन दिन बैठकें, RSS के अरुण भी रहेंगे
20 Mar 2026, 12:27:54 PM IST
इस बकवास फिल्म को कौन देखेगा? धुरंधर 2 पर भड़के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने फिल्म धुरंधर: द रिवेंज को बकवास बताया। उन्होंने नरेंद्र मोदी की नोटबंदी की आलोचना की और सरकार पर असली मुद्दों से ध्यान भटकाने का आरोप लगाया।
यहां पढ़ें पूरी खबर: इस बकवास फिल्म को कौन देखेगा? धुरंधर 2 पर भड़के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद
20 Mar 2026, 11:39:35 AM IST
कर्ज से परेशान परिवार ने खाया जहर; मां-बेटे की मौत, ICU में पिता, घर पर चिपका मिला बैंक का नोटिस
लखनऊ के बंथरा के नीवा गांव में कर्ज से परेशान परिवार ने जहर खा लिया। मां तारावती और बेटे संदीप की मौत हो गई, जबकि रूप नारायण की हालत गंभीर है। बैंक नोटिस के बाद परिवार तनाव में था, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यहां पढ़ें पूरी खबर: कर्ज से परेशान परिवार ने खाया जहर; मां-बेटे की मौत, ICU में पिता, घर पर चिपका मिला बैंक का नोटिस
20 Mar 2026, 11:29:43 AM IST
LPG के बाद PNG ने बढ़ाईं मुश्किलें, गेल ने उद्योग और कामर्शियल प्रतिष्ठानों के गैस कोटा में कटौती की
एलजीपी के बाद अब पीएनजी ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं। गेल इंडिया ने फिरोजाबाद, आगरा और मथुरा (TTZ) की औद्योगिक इकाइयों के गैस कोटे में 35% की कटौती कर दी है। अब उद्योगों को केवल 65% गैस मिलेगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर: LPG के बाद PNG ने बढ़ाईं मुश्किलें, गेल ने उद्योग और कामर्शियल प्रतिष्ठानों के गैस कोटा में कटौती की
20 Mar 2026, 11:27:50 AM IST
लखनऊ में सुबह ही छाया गया अंधेरा; तेज हवाओं के साथ बारिश; मौसम का बदला मिजाज
लखनऊ में शुक्रवार सुबह अचानक मौसम बदल गया। सुबह धूप के बाद 9 बजे काले बादल छा गए और अंधेरा हो गया। तेज हवाओं के साथ बारिश हुई, जिससे गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने 24 घंटे का येलो अलर्ट जारी किया है, ओलावृष्टि और 50-60 किमी/घंटा रफ्तार की हवा की चेतावनी दी है।
यहां पढ़ें पूरी खबर: लखनऊ में सुबह ही छाया गया अंधेरा; तेज हवाओं के साथ बारिश; मौसम का बदला मिजाज
20 Mar 2026, 10:35:32 AM IST
अब पूर्वी यूपी में बिगड़ा मौसम का मिजाज, वाराणसी समेत इन जिलों में आंधी के साथ बारिश का अलर्ट
यूपी मौसम विभाग ने वाराणसी, लखनऊ और प्रयागराज समेत कई जिलों के लिए मौसम का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। अगले कुछ घंटों में 40-60 किमी की रफ्तार से आंधी और बिजली गिरने के साथ मध्यम बारिश की संभावना है।
यहां पढ़ें पूरी खबर: अब पूर्वी यूपी में बिगड़ा मौसम का मिजाज, वाराणसी समेत इन जिलों में आंधी के साथ बारिश का अलर्ट
20 Mar 2026, 10:34:41 AM IST
हिरासत में मौत का मामला: CID जांच में 17 पुलिसकर्मी फंसे, घटना के बाद भाग गया था दारोगा
आगरा में राजू गुप्ता की पुलिस हिरासत में मौत मामले में सीआईडी ने 17 पुलिसकर्मियों को गैर इरादतन हत्या व अवैध हिरासत का आरोपी माना है। चार्जशीट शासन को भेजी गई है। कोर्ट ने थाने में पिटाई पर पुलिस की मौन सहमति बताई, अब कार्रवाई की तलवार लटकी है।
यहां पढ़ें पूरी खबर: हिरासत में मौत का मामला: CID जांच में 17 पुलिसकर्मी फंसे, घटना के बाद भाग गया था दारोगा
20 Mar 2026, 10:33:24 AM IST
प्रेमानंद से मिलीं राष्ट्रपति मुर्मू, वृंदावन के राधा केलि कुंज आश्रम में महाराज से लिया आशीर्वाद
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वृंदावन प्रवास के दौरान संत प्रेमानंद महाराज से भेंट कर आशीर्वाद लिया। इससे पहले उन्होंने इस्कॉन और प्रेम मंदिर में दर्शन-पूजन किया।
यहां पढ़ें पूरी खबर: प्रेमानंद से मिलीं राष्ट्रपति मुर्मू, वृंदावन के राधा केलि कुंज आश्रम में महाराज से लिया आशीर्वाद
20 Mar 2026, 10:32:49 AM IST
क्राइम पेट्रोल देख की प्रेमिका के दूसरे प्रेमी की हत्या, गूगल पर सर्च किए पुलिस से बचने के तरीके
यूपी के फिरोजाबाद में थाना टूंडला पुलिस व सर्विलांस टीम ने रविवार की रात्रि में जरौली कट पर की गई दुकानदार की हत्या का खुलासा करते हुए हत्याभियुक्त को गिरफ्तार किया है। हत्या की पृष्ठभूमि में एक महिला से मृतक व अभियुक्त दोनों के अवैध सम्बंध का होना सामने आया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर: क्राइम पेट्रोल देख की प्रेमिका के दूसरे प्रेमी की हत्या, गूगल पर सर्च किए पुलिस से बचने के तरीके
20 Mar 2026, 10:32:04 AM IST
रुपये को सोने में बदलने का निर्देश बना सबूत, जीएसटी अफसर प्रभा भंडारी की जमानत याचिका खारिज
झांसी में तैनात रहीं सीजीएसटी डिप्टी कमिश्नर प्रभा भंडारी की जमानत याचिका लखनऊ हाईकोर्ट ने खारिज कर दी है। डेढ़ करोड़ की रिश्वत के मामले में फंसी अधिकारी के खिलाफ व्हाट्सएप रिकॉर्डिंग को मुख्य सबूत माना गया, जिसमें उन्होंने रिश्वत की रकम को सोने में बदलने का निर्देश दिया था।
यहां पढ़ें पूरी खबर: रुपये को सोने में बदलने का निर्देश बना सबूत, जीएसटी अफसर प्रभा भंडारी की जमानत याचिका खारिज
20 Mar 2026, 10:31:24 AM IST
आगरा में भीषण हादसा, बोलेरो पेड़ से टकराई, बच्ची समेत परिवार के पांच लोगों की मौत
आगरा के चित्राहट क्षेत्र में गुरुवार रात एक भीषण सड़क हादसे में कैला देवी दर्शन कर लौट रहे परिवार के 5 सदस्यों की मौत हो गई। तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिसमें एक पूर्व फौजी और 3 साल की बच्ची ने भी दम तोड़ दिया।
यहां पढ़ें पूरी खबर: आगरा में भीषण हादसा, बोलेरो पेड़ से टकराई, बच्ची समेत परिवार के पांच लोगों की मौत
20 Mar 2026, 10:30:47 AM IST
सत्याग्रह एक्सप्रेस पर हुई पत्थरबाजी, गेट पर बैठा यात्री सिर पर पत्थर लगने से घायल
गोरखपुर-नरकटियागंज रेलखंड पर स्थित पनियहवा में रक्सौल से आनन्द विहार जा रही सत्याग्रह एक्सप्रेस ट्रेन में सफर कर रहे एक 26 वर्षीय यात्री पत्थर लगने से गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खड्डा ले जाया गया।
यहां पढ़ें पूरी खबर: सत्याग्रह एक्सप्रेस पर हुई पत्थरबाजी, गेट पर बैठा यात्री सिर पर पत्थर लगने से घायल
20 Mar 2026, 10:29:30 AM IST
लखनऊ में एक और जघन्य हत्याकांड, किशोरी से की दरिंदगी की कोशिश, कपड़े फाड़े, विरोध पर…
लखनऊ के 17 वर्षीय किशोरी की निर्मम हत्या कर दी गई है। आरोपी मौसा दवा दिलाने के बहाने किशोरी को पीपा पुल के पास सुनसान इलाके में ले गया। वहां रेप का प्रयास किया। किशोरी के कपड़े फाड़ दिए। विरोध करने पर किशोरी को गोमती नदी में फेंक दिया
यहां पढ़ें पूरी खबर: लखनऊ में एक और जघन्य हत्याकांड, किशोरी से की दरिंदगी की कोशिश, कपड़े फाड़े, विरोध पर…
20 Mar 2026, 10:28:40 AM IST
23 में 12, इम्तिहान का रिजल्ट नहीं...; भाजपा नेताओं के बीच गोलीबारी पर अखिलेश का तंज, वीडियो किया पोस्ट
अलीगढ़ में भाजपा के दो गुटों के बीच 23 सेकंड में 12 राउंड फायरिंग का वीडियो वायरल होने के बाद अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधा है। सपा प्रमुख ने आरोप लगाया कि यह वर्चस्व की लड़ाई दरअसल सत्ता के संरक्षण में किए गए अवैध कार्यों के बंटवारे को लेकर है।
यहां पढ़ें पूरी खबर: 23 में 12, इम्तिहान का रिजल्ट नहीं...; भाजपा नेताओं के बीच गोलीबारी पर अखिलेश का तंज, वीडियो किया पोस्ट
20 Mar 2026, 10:27:57 AM IST
LPG Crisis: गैस सिलेंडर घर पहुंचा नहीं, कागज में 20 से 25 बार हो गई डिलिवरी
यूपी के गोरखपुर में सूरजकुंड निवासी रविकांत के पास दो कनेक्शन हैं। दूसरा पिता के नाम से। सामान्य दिनों में हॉकर डिमांड पर सिलेंडर पहुंचा देता था, लेकिन बदले हालात में रविकांत एजेंसी पर पहुंचे तो संचालक का जवाब सुनकर चौंक पड़े।
यहां पढ़ें पूरी खबर: LPG Crisis: गैस सिलेंडर घर पहुंचा नहीं, कागज में 20 से 25 बार हो गई डिलिवरी
20 Mar 2026, 10:27:17 AM IST
नाव पर इफ्तार करने वालों पर शिकंजा कसा, नई धाराओं में केस, कोर्ट परिसर में धमकाने का भी आरोप
वाराणसी में नाव पर इफ्तार पार्टी करने वाले 14 आरोपियों पर पुलिस ने नई धाराएं (धमकी और आईटी एक्ट) लगाकर उन्हें फिर जेल भेज दिया है। मामले में केस दर्ज कराने वाले भाजयुमो नेता और अधिवक्ता ने धमकाने का आरोप लगाया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर: नाव पर इफ्तार करने वालों पर शिकंजा कसा, नई धाराओं में केस, कोर्ट परिसर में धमकाने का भी आरोप
20 Mar 2026, 10:26:34 AM IST
भाजपा के दो गुटों में बीच सड़क धांय-धांय, अलीगढ़ गोलीबारी का खौफनाक वीडियो आया सामने
अलीगढ़ में भाजपा नेताओं के दो गुटों में हुए झड़प का खौफनाक वीडियो सामने आया है। बन्नादेवी क्षेत्र में हर्षद हिंदू और शशांक पंडित गुटों के बीच वर्चस्व की लड़ाई को लेकर यह सघर्ष हुआ था। वीडियो सामने आने के बाद हर्षद हिंदू की हिस्ट्रीशीट भी खोल दी गई है।
यहां पढ़ें पूरी खबर: भाजपा के दो गुटों में बीच सड़क धांय-धांय, अलीगढ़ गोलीबारी का खौफनाक वीडियो आया सामने
20 Mar 2026, 10:25:31 AM IST
UP Weather: यूपी में आंधी-बारिश-ओले का अलर्ट, 50-60 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
कैलेंडर में भले ही मार्च का महीना चल रहा हो, लेकिन मौसम के मिजाज ने यूपी को सीधा मानसून की याद दिला दी है। गुरुवार को पूरे दिन बादल छाए रहे और रात में तेज हवा के साथ बारिश हुई। बेमौसम बारिश से पारा 5 डिग्री गिर गया। मौसम विभाग ने 24 घंटे का ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर: UP Weather: यूपी में आंधी-बारिश-ओले का अलर्ट, 50-60 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
20 Mar 2026, 10:24:53 AM IST
यूपी विधानसभा चुनाव के लिए सपा ने तय किया टिकट वितरण फार्मूला, दावेदारों को साफ संदेश
समाजवादी पार्टी ने यूपी विधानसभा चुनाव के लिए टिकट वितरण का फार्मूला तय कर लिया है। इसके साथ ही सपा सामान्य सीटों पर भी दलितों को उतारने और कुर्मी व ब्राह्मण मतदाताओं को साधने के लिए विशेष रणनीति पर काम कर रही है।
यहां पढ़ें पूरी खबर: यूपी विधानसभा चुनाव के लिए सपा ने तय किया टिकट वितरण फार्मूला, दावेदारों को साफ संदेश
20 Mar 2026, 10:24:10 AM IST
नीला ड्रम' कांड: शिमला के होटल मैनेजर ने कोर्ट में की मुस्कान-साहिल की पहचान; गवाही से बढ़ीं मुश्किलें
मेरठ के नीला ड्रम कांड के नाम से मशहूर सौरभ हत्याकांड में शिमला के होटल मैनेजर ने कोर्ट में गवाही देते हुए मुख्य आरोपी मुस्कान और साहिल की पहचान की है। मैनेजर की गवाही से दोनों के खिलाफ केस और मजबूत हो गया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर: नीला ड्रम' कांड: शिमला के होटल मैनेजर ने कोर्ट में की मुस्कान-साहिल की पहचान; गवाही से बढ़ीं मुश्किलें
20 Mar 2026, 10:23:30 AM IST
सुहेल को पहले से थी दिल्ली में आतंकी हमले की खबर, धमाके के बाद PAK भेजे थे फोटो-वीडियो
पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए भारत में जासूसी करने वाले सुहेल को बीते साल दिल्ली में लाल किले के बाहर हुए धमाके की जानकारी पहले से थी। पूछताछ में पता चला है कि धमाके के बाद वह मौके पर भी गया था और वहां के फोटो और वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजे थे।
यहां पढ़ें पूरी खबर: सुहेल को पहले से थी दिल्ली में आतंकी हमले की खबर, धमाके के बाद PAK भेजे थे फोटो-वीडियो
यूपी की अन्य खबरें और अपडेट्स जानने के लिए बने रहिए ‘लाइव हिन्दुस्तान’ के साथ।