BJP wanted to make women a slogan, Akhilesh Yadav targeted भाजपा नारी को ‘नारा’ बनाना चाहती थी, अखिलेश यादव ने जमकर साधा निशाना, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

भाजपा नारी को ‘नारा’ बनाना चाहती थी, अखिलेश यादव ने जमकर साधा निशाना

अखिलेश यादव ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ‘नारी’ को ‘नारा’ बनाने की कोशिश में थी। विपक्ष ने भाजपा को उनके मंसूबों पर सफल नहीं होने दिया।  

Sun, 19 April 2026 07:39 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
भाजपा नारी को ‘नारा’ बनाना चाहती थी, अखिलेश यादव ने जमकर साधा निशाना

UP News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ‘नारी’ को ‘नारा’ बनाने की कोशिश में थी। विपक्ष ने भाजपा को उनके मंसूबों पर सफल नहीं होने दिया। जब भाजपा जनगणना नहीं करा सकती, तो महिलाओं को आरक्षण कैसे देगी? भाजपाई राजनीति का आधार हमेशा दरारवादी रहा है। भाजपा लोगों बांटकर अविश्वास पैदा करती है। उन्होंने अक्षय तृतीया और परशुराम जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी की 2027 में सरकार बनने पर परशुराम जयंती पर फिर अवकाश घोषित होगा। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि जरूरत पड़ी तो कन्नौज का नाम गोरखपुर कर देंगे।

अखिलेश ने रविवार को बातचीत में कहा कि परिसीमन बिल सदन में गिरना भाजपा सरकार की बदनीयती की हार हुई है। यह ऐतिहासिक दिन है। परिसीमन बिल का गिरना लोकतंत्र की जीत हुई है। हार का सीधा मतलब होता है कि सरकार जनता की इच्छा का प्रतिनिधित्व नहीं करती है। लोगों की इच्छा का प्रतिनिधित्व विपक्ष कर रहा है। इस सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई हक नहीं है। समाजवादी पार्टी महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं है, लेकिन जल्दबाजी में जिस तरह से लाया गया, उसके खिलाफ है। जातीय जनगणना होगी तो देश आरक्षण मांगेगा, भाजपा उससे बचना चाहती है। जब गिनती ही गलत होगी तो आरक्षण कैसे सही होगा?

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शहरों में उग्र बंदरों को लेकर योगी सरकार ने बनाया प्लान, लोगों को मिलेगी राहत

उन्होंने कहा कि देश में आरक्षण के साथ महिलाओं को संरक्षण की भी जरूरत है। हमने सन् 2023 के बिल का समर्थन किया था। अब वह बिल ऐक्ट बन गया है। यह संशोधन सिर्फ परिसीमन का था। अभी 543 सांसदों की संख्या पर भी सरकार आरक्षण घोषित कर सकती थी। हम आधी आबादी को हक और सम्मान देने के पक्ष में है, लेकिन उसमें पिछड़ी और अल्पसंख्यक महिलाओं को भी आरक्षण दिया जाए। किसी का भी हक मारा न जाए। पुरानी सोच की महिला भले उनके प्रति उदार हो, नई सोच की महिलाएं भाजपा की चाल में नहीं आएंगी। महिलाओं के प्रति अभी भी भाजपा की पुरानी सामंती सोच है। भाजपा ने महिलाओं को बांटने की साजिश की थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:10 साल की लड़की का गैंगरेप, 2 नाबालिग सगे भाइयों ने दोस्त संग मिलकर की दरिंदगी
ये भी पढ़ें:यूपी में जिला पंचायत के लिपिक का रुपये लेते वीडियो वायरल, कार्रवाई के निर्देश

उन्होंने कहा कि संगठन में महिलाओं को सम्मान न देने वाले राजनीति में उन्हें क्या स्थान देंगे। भाजपा तो एससी-एसटी का हक मार रही है। भाजपा की गुप्त योजना आरक्षण लूटने की थी। जागरूक सोच वाली कोई भी महिला भाजपा को वोट नहीं देगी। भाजपा की नीयत चुनाव फायदा उठाने की थी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।