10-year-old girl gang-raped in Prayagraj UP; two minor brothers, along with a friend, committed the crime यूपी में 10 साल की लड़की का गैंगरेप, 2 नाबालिग सगे भाइयों ने दोस्त के साथ मिलकर की दरिंदगी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी में 10 साल की लड़की का गैंगरेप, 2 नाबालिग सगे भाइयों ने दोस्त के साथ मिलकर की दरिंदगी

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां 10 साल की लड़की का गैंगरेप किया गया है। दो नाबालिग भाइयों ने हमउम्र दोस्त के साथ मिलकर अपने ही घर में दस वर्षीय बालिका के साथ दरिंदगी की।

Sun, 19 April 2026 05:21 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
यूपी में 10 साल की लड़की का गैंगरेप, 2 नाबालिग सगे भाइयों ने दोस्त के साथ मिलकर की दरिंदगी

UP News: यूपी के प्रयागराज में शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां सराय‌इनायत थानाक्षेत्र के एक गांव में गैंगरेप का मामला सामने आया है। दो नाबालिग भाइयों ने हमउम्र दोस्त के साथ मिलकर अपने ही घर में दस वर्षीय बालिका के साथ दरिंदगी की। घटना के बाद शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों को संरक्षण में लेकर बाल सुधार गृह भेज दिया।

बताया गया कि बालिका के घर में परचून की दुकान है। पड़ोस के 14-15 वर्ष के दो सगे भाइयों ने लड़की को शैम्पू देने के बहाने अपने घर में बुलाया। उनके घर में एक तीसरा लड़का भी मौजूद था। आरोप लगाया गया है कि तीनों ने 10 वर्षीय लड़की के साथ गैंगरेप किया। उनकी मनमानी यही नहीं रुकी, वे किशोरी को जान से मारने की धमकी देकर दो माह तक उसके साथ गैंगरेप करते रहे। दो दिन पहले किशोरी की तबीयत खराब हुई तो परिजन उसे एक निजी अस्पताल ले गए। किशोरी की स्थिति और शुरुआती जांच में ही डॉक्टर को संदेह हुआ। काउंसलिंग की गई तो लड़की ने असलियत बताई। यह सब सुनकर उसके माता-पिता अवाक रह ग‌ए।

तीनों बाल अपचारियों को अभिरक्षा में

उन्होंने आरोपियों के खिलाफ शुक्रवार को थाने में नामजद तहरीर दी। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध धमकी सहित पाक्सो एक्ट में केस दर्ज कर शनिवार को कोटवा तिराहे से तीनों बाल अपचारियों को अभिरक्षा में ले लिया और बाल सुधार गृह भेज दिया। पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में बहन की शादी का कार्ड बांटने जा रहे युवक की हादसे में मौत, 2 साथी घायल
ये भी पढ़ें:विधानसभा के बाद यूपी पंचायत चुनाव के आसार, बढ़ेगा कार्यकाल या प्रशासक बैठेंगे?
ये भी पढ़ें:यूपी में एसडीएम और तहसीलदार समेत 6 पर मुकदमा, जानिए क्या है मामला

दुष्कर्म के वांछित को किया गिरफ्तार

उधर, उतरांव पुलिस ने पॉक्सो व दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष विनय कुमार सिंह के अनुसार, थाना मऊ जनपद चित्रकूट में दर्ज शून्य एफआईआर के आधार पर मामला उतरांव थाने में स्थानांतरित हुआ है। शनिवार सुबह पुलिस ने थाना क्षेत्र के एकडला गांव निवासी आरोपी सियाराम बिंद को घर से गिरफ्तार कर लिया।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।