bjp allies worried about seat sharing in up assembly elections gearing up for preparations यूपी विधानसभा चुनाव में सीटों को लेकर चिंता में बीजेपी के सहयोगी दल, तेज की तैयारी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी विधानसभा चुनाव में सीटों को लेकर चिंता में बीजेपी के सहयोगी दल, तेज की तैयारी

भाजपा ने सरकार और संगठन दोनों मोर्चों पर चुनावी सरगर्मियां बढ़ा दी हैं। विपक्षी दल भी चुनाव में जुटे हैं। इस बीच बीजेपी के सहयोगी दल थोड़े सहमे-सहमे हैं। सीटों में कटौती न हो, इसलिए सबने लंबी-चौड़ी लिस्ट बनानी शुरू कर दी है। तेवर भी दिखा रहे हैं। कोशिश भाजपा पर दबाव बनाने की है।

Sat, 13 June 2026 12:05 PMAjay Singh विशेष संवाददाता, लखनऊ
share
यूपी विधानसभा चुनाव में सीटों को लेकर चिंता में बीजेपी के सहयोगी दल, तेज की तैयारी

UP Vidhansabha Chunav 2027: उत्तर प्रदेश में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। भाजपा ने सरकार और संगठन दोनों मोर्चों पर चुनावी सरगर्मियां बढ़ा दी हैं। विपक्षी दल भी चुनाव में जुटे हैं। मगर भाजपा के सहयोगी दल कुछ सहमे-सहमे हैं। सीटों में कटौती न हो, इसलिए सबने लंबी-चौड़ी लिस्ट बनानी शुरू कर दी है। तेवर भी दिखा रहे हैं। कोशिश भाजपा पर दबाव बनाने की है। उधर, बिहार के बाद बंगाल की जीत से भगवा खेमे के हौंसले बुलंद हैं। पार्टी सहयोगियों को साथ तो रखना चाहती है, लेकिन बहुत दबाव में आने के मूड में नहीं है।

पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों में 376 पर लड़ी थी। 27 सीटें सहयोगी दलों अपना दल (एस) और निषाद पार्टी को दी थी। हालांकि, इनमें से तकरीबन आधी सीटों पर प्रत्याशी भाजपा ने ही दिए थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भाजपा- सपा 2027 से पहले इसके लिए सहेज रहीं तरकश के तीर, दावेदारों की बेचैनी बढ़ी

सहयोगियों की तैयारी करीब 200 सीटों पर

सुभासपा ने 62 सीटें चिह्नित की हैं। इनमें से 32 पर चुनाव प्रभारी भी नियुक्त कर दिए हैं। उधर, गोरखपुर से लेकर आजमगढ़, वाराणसी सहित नदी किनारे की पूरी बेल्ट में निषाद पार्टी पांव पसारने में जुटी है। वो भी करीब 50 सीटों पर खम ठोंकने की तैयारी में हैं। आजमगढ़ की अतरौलिया सीट तो ऐसी है, जहां सुभासपा और निषाद पार्टी दोनों ताल ठोंक रही है। अपना दल (एस) की डिमांड वाली सीटों की संख्या भी तकरीबन इतनी ही है। उधर, पश्चिम की जाट बेल्ट की सीटों पर रालोद की नजर है। यह सीटें सहारनपुर से लेकर आगरा की फतेहपुर सीकरी तक हैं। मोटा-मोटा गणित देखें तो यह संख्या 200 है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में भ्रष्टाचार पर ऐक्शन, इस जिले में घूस लेते रंगे हाथ पकड़े गए डिप्टी CMO
ये भी पढ़ें:धोखाधड़ी, जालसाजी, गबन...यूपी में अब ऐसे लोगों की खैर नहीं, योगी का EOW को आदेश
ये भी पढ़ें:पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर यूपी में अलर्ट, दूसरे दिन भी ताबड़तोड़ ऐक्शन; FIR

सीटों के लिए केंद्रीय नेतृत्व करेगा फैसला

दरअसल बिहार और बंगाल के नतीजों और फिर टीएमसी में मची भगदड़ ने विरोधियों की नींद उड़ाने के साथ ही सहयोगियों को भी असहज कर दिया है। वे जानते हैं कि भाजपा पर दबाव बनाने के लिए ज्यादा सीटों की डिमांड जरूरी है। उधर, भाजपा से जुड़े एक वरिष्ठ नेता ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि टिकट बंटवारे में कोई दिक्कत नहीं आएगी। सब जानते हैं कि 2027 का चुनाव भी मोदी-योगी के चेहरे पर होगा। सभी सहयोगियों के सम्मान का ध्यान रखते हुए सीटें दी जाएंगी। फैसला केंद्रीय नेतृत्व करेगा।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।