up on high alert for police recruitment exam swift action on second day fir filed over misleading video पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर यूपी में अलर्ट, दूसरे दिन भी ताबड़तोड़ ऐक्शन; भ्रामक वीडियो पर FIR, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर यूपी में अलर्ट, दूसरे दिन भी ताबड़तोड़ ऐक्शन; भ्रामक वीडियो पर FIR

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट पर है। प्रदेश भर में कड़ी निगरानी रखी जा रही है। परीक्षा के दूसरे दिन मंगलवार को भी ताबड़तोड़ ऐक्शन हुए हैं। पुलिस ने यूट्यूब और विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर भ्रामक वीडियो प्रसारित करने पर भी ऐक्शन लिया है। अलग-अलग थानों में FIR दर्ज कराई गई है। 

Tue, 9 June 2026 02:16 PMAjay Singh संवाददाता, लखनऊ
share
पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर यूपी में अलर्ट, दूसरे दिन भी ताबड़तोड़ ऐक्शन; भ्रामक वीडियो पर FIR

UP Police Bharti 2026 : यूपी पुलिस भर्ती को लेकर प्रशासन अलर्ट पर है। परीक्षा के दूसरे दिन भी अफवाह या गड़बड़ी फैलाने की कोशिश करने वालों पर ताबड़तोड़ ऐक्शन हुए हैं। यूट्यूब चैनल और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्मों के जरिए गलत जानकारी फैलाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में लखनऊ में जारी एक प्रेस नोट में बताया गया है कि प्रदेश के 75 जिलों के 1183 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा कराई जा रही है।

बताया गया कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म यूट्यूब चैनल Target Selection पर भ्रामक और तथ्यहीन वीडियो बनाकर वायरल किए जाने के खिलाफ लखनऊ कमिश्नरेट के हुसैनगंज थाने में विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई गई है। इसी तरह सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर inderjeet_gautam_007 की आईडी से भ्रामक और तथ्यहीन वीडियो पोस्ट किया गया। इसके खिलाफ आजमगढ़ कोतवाली में एफआईआर कराई गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी सिपाही भर्ती परीक्षा में मोबाइल के साथ पकड़े गए अभ्यर्थी, 25% गैरहाजिर

यही नहीं, अलीगढ़ के रतनप्रेम डीएवी बालिका इंटर कॉलेज में विकास कुमार नाम का फिरोजाबाद का एक शख्स फर्जी आधार कार्ड बनवाकर परीक्षार्थी हरिओम कुमार की जगह पर परीक्षा दे रहा था। संदेह के आधार पर उसे चेक किया गया। पोल खुलने के बाद उसे पकड़ लिया गया। इस मामले में अलीगढ़ृ के क्वार्सी थाने में विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई गई है। इसी तरह एक वाट्सएप नंबर पर मिली सूचना जिसमें सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक पर यूजर Tanishk Choudhary द्वारा उप निरीक्षक सीधी भर्ती- 2025 को लेकर भ्रामक और तथ्यहीन वीडियो वायरल किए जाने के खिलाफ लखनऊ के थाना हुसैनगंज में केस किया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए तीन दिन स्पेशल ट्रेन, देखें रूट-शेड्यूल
ये भी पढ़ें:पुलिस भर्ती में सॉल्वर बने तो संपत्ति कुर्क होगी, एक करोड़ का जुर्माना भी
ये भी पढ़ें:सिपाही भर्ती परीक्षा में कोई लापरवाही नहीं, योगी ने अधिकारियों को दिए यह निर्देश

कल लखनऊ में दो अभ्यर्थियों से हुई थी छेड़छाड़, ऑटो वाला मुठभेड़ में घायल

बता दें कि पुलिस भर्ती परीक्षा के पहले दिन यानी आठ जून को लखनऊ में फर्राटा भर रहे हैवान ऑटो चालक ने पारा के डॉक्टर खेड़ा में दो महिला पुलिस भर्ती अभ्यर्थियों से दुष्कर्म का प्रयास किया था। 20 घंटे बाद रात करीब 11:30 बजे पुलिस टीम से मुठभेड़ में घायल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसकी पहचान हरदोई जनपद के कछौना के रहने वाले हसीब के रूप में हुई। पारा थाना प्रभारी सुरेश सिंह के मुताबिक, दोनों अभ्यर्थियों ने बताया कि वे सहेलियां हैं और लखीमपुर जनपद के मैलानी इलाके की रहने वाली हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार को विकासनगर में अपने रिश्तेदार के घर आई थीं। वहां से रायबरेली शहर कोतवाली क्षेत्र में स्थित केंद्र पर जाना था। दोनों रिश्तेदार के घर से तड़के करीब तीन बजे रैपिडो से चारबाग पहुंचीं। वहां­ से आलमबाग बस अड्डे जाने के लिए एक ऑटो बुक किया। आलमबाग थाने के सामने पहुंचने पर चालक ने कहा कि आगे का रास्ता खराब है। वह दूसरे रास्ते से चल रहा है। इसके बाद ऑटो चालक बरगला कर दोनों को डॉक्टर खेड़ा ले गया और दुष्कर्म की कोशिश की।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।