चांदपुर में 41 डिग्री सेल्सियस तापमान, लोग बेहाल
Bijnor News - चांदपुर में गर्मी ने प्रचंड रूप धारण कर लिया है। रविवार को तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। लोग घरों से बाहर निकलने में सावधानी बरत रहे हैं। बाजारों में भीड़ कम रही और दुकानदारों को नुकसान हुआ। विशेषज्ञों ने धूप में निकलने से बचने और अधिक पानी पीने की सलाह दी है।

चांदपुर। चांदपुर में गर्मी ने अब प्रचंड रूप धारण कर लिया है। रविवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिससे आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित नजर आया। सुबह से ही चिलचिलाती धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया। दोपहर होते-होते लू के थपेड़ों ने हालात और भी कठिन बना दिए। स्थिति यह रही कि जरूरी काम से ही लोग घरों से बाहर निकले और जो भी निकले, वह सिर और मुंह को कपड़े या गमछे से ढंककर चलते दिखे। रविवार दोपहर के समय बाजारों में आम दिनों की तुलना में काफी सन्नाटा रहा। प्रमुख बाजारों में भीड़भाड़ लगभग न के बराबर रही जिससे दुकानदारों को भी नुकसान उठाना पड़ा।
कई दुकानों पर ग्राहक न आने से व्यापारी खाली बैठे नजर आए। सड़कें भी भीषण गर्मी से सूनी दिखाई दी हैं, जिससे यह साफ दिखाई दे रहा कि भीषण गर्मी ने लोगों की दिनचर्या को प्रभावित कर दिया है। हीटवेव का सबसे ज्यादा असर बच्चों, बुजुर्गों और दिहाड़ी मजदूरों पर देखने को मिल रहा है।धूप में निकले सावधानियां बरतेंबाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सतेन्द्र कुमार ने लोगों को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है। साथ ही अधिक से अधिक पानी पीने, तरल पदार्थों का सेवन बढ़ाने और हल्के एवं ढीले कपड़े पहनने की सलाह दी है। छाता, टोपी या गमछे का प्रयोग करने को भी जरूरी बताया गया है। उन्होंने बताया कि बच्चों को गर्मी में बाहर न निकले घरों में ही रखें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन