Severe Heatwave Hits Farrukhabad Temperature Soars Above 41 C Life Disrupted तल्ख हुए धूप के तेवर, बढ़ा स्ट्रोक का खतरा, Farrukhabad-kannauj Hindi News - Hindustan
More

तल्ख हुए धूप के तेवर, बढ़ा स्ट्रोक का खतरा

Farrukhabad-kannauj News - फर्रुखाबाद में भीषण गर्मी ने जनजीवन को प्रभावित किया है। तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के पार पहुँच गया, जिससे लोग सड़कों पर निकलने से कतराने लगे हैं। बाजारों में भीड़ कम हो गई है और डॉक्टरों ने बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।

Sun, 26 April 2026 11:53 PMNewswrap हिन्दुस्तान, फर्रुखाबाद कन्नौज
share
तल्ख हुए धूप के तेवर, बढ़ा स्ट्रोक का खतरा

फर्रुखाबाद। भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया, जिससे सड़कों पर मानो आग निकलती दिखाई दी। तेज धूप और लू के थपेड़ों ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। सुबह से ही सूरज के तीखे तेवर महसूस होने लगे और दोपहर तक हालात असहनीय हो गए। दोपहर 12 बजे के बाद सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। जरूरी काम से निकलने वाले लोग सिर और चेहरा ढककर ही घरों से बाहर निकले। गर्म हवाओं ने राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को खासा परेशान किया। बाजारों में भी सामान्य दिनों की तुलना में भीड़ कम रही, जिससे कारोबार पर असर पड़ा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:42 डिग्री तापमान, दिनभर लू के थपेड़ों से लोग परेशान

शाम को धूप का असर थोड़ा कम जरूर हुआ, लेकिन गर्म हवाओं के चलते लोगों को राहत नहीं मिल सकी। वहीं रात में भी तापमान में ज्यादा गिरावट न होने से उमस और गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। तेज गर्मी और लू के कारण हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ गया है। चिकित्सकों का कहना है कि खासकर बुजुर्ग, बच्चे और बीमार लोग अधिक सावधानी बरतें। डिहाइड्रेशन और चक्कर आने जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। गर्मी के कारण त्वचा संबंधी समस्याओं में भी इजाफा हो रहा है। अस्पतालों में खुजली, घमौरियां और फंगल इंफेक्शन के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। डॉक्टरों ने साफ-सफाई और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी है।बचाव के उपाय● बिना जरूरत धूप में न निकलें● सिर ढककर और हल्के रंग के कपड़े पहनें● अधिक से अधिक पानी पिएं● धूप में निकलते समय चश्मा और छाता का प्रयोग करें● पसीने से भीगे कपड़े तुरंत बदलेंफोटो 16परिचय गर्मी में मुंह ढक के जाती महिला।- पारा 41 डिग्री पार, सड़कों से निकल रही आग- गर्मी से हर कोई हो रहा परेशान, कारोबार पर असर

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हीटवेव का असर, दोपहर होते ही बाजार बेजार, गलियां तक सूनी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।