Severe Heatwave Affects Daily Life in District Health Alerts Issued 42 डिग्री तापमान, दिनभर लू के थपेड़ों से लोग परेशान, Sambhal Hindi News - Hindustan
More

42 डिग्री तापमान, दिनभर लू के थपेड़ों से लोग परेशान

Sambhal News - जनपद में भीषण गर्मी ने जनजीवन को प्रभावित किया है। तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया है। मौसम विभाग ने हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। लोग घरों में कैद हैं और बच्चों तथा बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। अस्पतालों में मरीजों की संख्या में वृद्धि हो रही है।

Sun, 26 April 2026 10:28 PMNewswrap हिन्दुस्तान, संभल
share
42 डिग्री तापमान, दिनभर लू के थपेड़ों से लोग परेशान

जनपद में इन दिनों भीषण गर्मी ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। सुबह 10 बजते ही सड़कों पर सन्नाटा छाने लगा है। दोपहर के समय लोग घरों में कैद होने को मजबूर हैं। रविवार को तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने जिले में हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी किया है और खास तौर पर सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक बाहर न निकलने की सलाह दी है। दोपहर के समय चल रही गर्म लू ने हालात और भी गंभीर बना दिए हैं। तेज धूप और गर्म हवाओं का सबसे ज्यादा असर बच्चों और बुजुर्गों पर देखा जा रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आसमान से बरस रही आग, सबसे गर्म रहा रविवार

शहर के प्रसिद्ध फिजिशियन डॉ. प्रवेंद्र सिंह के अनुसार इस मौसम में शरीर में पानी की कमी तेजी से होती है। जिससे चक्कर आना, उल्टी, बुखार और डायरिया जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं। मौसम की मार का असर अब अस्पतालों में भी साफ दिखाई देने लगा है। जिला अस्पताल समेत निजी अस्पतालों में मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। खासकर बच्चों में डायरिया के मामले अधिक सामने आ रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि दूषित पानी और खानपान में लापरवाही इसकी मुख्य वजह बन रही है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। गर्मी के इस प्रकोप ने न केवल लोगों की दिनचर्या बदल दी है। बल्कि स्वास्थ्य सेवाओं पर भी दबाव बढ़ा दिया है। ऐसे में सावधानी ही बचाव का सबसे बड़ा उपाय है।बरतें यह सावधानियां- घर से बाहर निकलते समय सिर को ढकें।- पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं और हल्का भोजन करें।- बच्चों और बुजुर्गों को विशेष देखभाल की जरूरत है।भीषण गर्मी से बाजार सूने, ठंडे पेय पदार्थ बने सहारासंभल। जनपद में पड़ रही भीषण गर्मी का असर अब साफ तौर पर बाजारों में दिखने लगा है। दोपहर होते ही बाजारों की चहल-पहल कम हो रही है और सड़कों पर सन्नाटा पसर रहा है। रविवार दोपहर को भी शहर में यही हाल देखने को मिला। दुकानदार भी गर्मी से बचने के लिए अपनी दुकानों में एसी, कूलर और पंखों के नीचे आराम करते नजर आ रहे हैं। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग ठंडे पेय पदार्थों का सहारा ले रहे हैं। शिकंजी, जूस और अन्य ठंडे ड्रिंक्स की मांग बढ़ गई है, लेकिन थोड़ी देर की राहत के बाद फिर से उमस और तेज गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। युवा वर्ग गर्मी से निजात पाने के लिए स्विमिंग पूल और नलकूपों का रुख कर रहा है। जहां वे घंटों नहाकर ठंडक महसूस करने की कोशिश कर रहे हैं। भीषण गर्मी ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है और लोग इससे बचने के लिए तरह-तरह के उपाय अपना रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भीषण गर्मी का असर: बढ़े मरीज, फिर भी अस्पताल अलर्ट इलाज की पूरी व्यवस्था

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।