Rising Temperatures in Chandpur Cause Discomfort and School Schedule Changes पारा पहुंचा 37 डिग्री, गर्मी से बेहाल हुए लोग, Bijnor Hindi News - Hindustan
More

पारा पहुंचा 37 डिग्री, गर्मी से बेहाल हुए लोग

Bijnor News - चांदपुर में गर्मी बढ़ने से लोग परेशान हैं। मंगलवार को तापमान 37 डिग्री को पार कर गया। लोग उमस भरी गर्मी में घरों में कैद रहने को विवश हो रहे हैं। बिजली कटौती और स्कूलों के समय में बदलाव से स्थिति और गंभीर हो गई है। अब कक्षा आठ तक के स्कूल सुबह 7:30 से 12:30 बजे तक चलेंगे।

Tue, 21 April 2026 11:57 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बिजनौर
share
पारा पहुंचा 37 डिग्री, गर्मी से बेहाल हुए लोग

चांदपुर। बढ़ती गर्मी से सूरज दिनोंदिन तल्ख हो रहा है। दिन और रात के तापमान में वृद्धि होने से लोग उमस भरी गर्मी से बेहाल हो रहे हैं। मंगलवार को दिन का पारा 37 पार हो गया। तपिश बढ़ने का असर दोपहर में सड़कों पर दिखा। जरूरी काम से ही लोग बाहर निकले। बाइक सवार गर्मी से बचने के लिए गमछा बांधे रहे। मौसम विभाग लगातार तापमान बढ़ने को लेकर संभावना जता रहा है। चांदपुर में तापमान बढ़ने का क्रम मंगलवार को भी बरकार रहा है। दिन का अधिकतम तापमान 37 पार कर गया। इसका असर आमजन पर देखने को मिला है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिजली की अघोषित कटौती ने लोगों की बढ़ाई मुश्किलें

मंगलवार सुबह 9 बजे के बाद ही तेज धूप लोगों को घरों में कैद रहने को विवश करने लगी है। दोपहर तीन बजे से प्रचंड गर्मी से लोग बेहाल दिखे। वहीं, बिजली की ताबड़तोड़ कटौती ने भी लोगों को परेशान किया। उपभोक्ताओं का आरोप है कि गर्मी बढ़ने के साथ ही अघोषित कटौती शुरू हो गई है जिससे उपभोक्ता परेशान दिखाई दे रहे हैं। वहीं, बढ़ती गर्मी को देखते हुए कक्षा आठ तक के परिषदीय स्कूल का समय में बदलाव कर दिया है, सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 तक ही संचालित होने के निर्देश दिए गए है। जबकि शिक्षक शिक्षामित्र अनुदेशक एवं शिक्षणेतर कर्मचारियों के लिए सुबह 7:30 से 1:30 बजे तक रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में भीषण गर्मी के चलते इस जिले में कक्षा 9 से 12 तक के स्कूलों का समय बदला; DM का आदेश
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भीषण गर्मी से तप रहा औरंगाबाद, हीट वेव का येलो अलर्ट जारी, पेज 4 लीड

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।