Severe Heatwave in Aurangabad Schools Adjust Schedules Amid Rising Temperatures भीषण गर्मी से तप रहा औरंगाबाद, हीट वेव का येलो अलर्ट जारी, पेज 4 लीड, Aurangabad Hindi News - Hindustan
More

भीषण गर्मी से तप रहा औरंगाबाद, हीट वेव का येलो अलर्ट जारी, पेज 4 लीड

शुक्रवार तक उष्ण लहर का असर, जनजीवन प्रभावित, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी किया जा रहा है और कई स्थानों पर पारा 41.8 से 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। तेज धूप और गर्म हवाओं के का

Tue, 21 April 2026 09:56 PMNewswrap हिन्दुस्तान, औरंगाबाद
share
भीषण गर्मी से तप रहा औरंगाबाद, हीट वेव का येलो अलर्ट जारी, पेज 4 लीड

जिले में लगातार बढ़ते तापमान ने लोगों का जीवन बेहाल कर दिया है और भीषण गर्मी के बीच हीटवेव जैसे हालात बन गए हैं। भारतीय मौसम विभाग ने 21 अप्रैल से ही स्थिति को गंभीर मानते हुए येलो अलर्ट जारी किया है, जबकि 22 से 24 अप्रैल के बीच उष्ण लहर चलने की चेतावनी दी गई है। इन दिनों तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया जा रहा है और कई स्थानों पर पारा 41.8 से 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहता है तथा बाजारों में भी भीड़ में भारी कमी देखी जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पारा 42 डिग्री पार, तेज धूप व लू ने लोगों की बढ़ाई मुश्किलें

ग्रामीण क्षेत्रों में जलस्तर गिरने से पेयजल संकट की स्थिति बनने लगी है, वहीं बिजली की आंख-मिचौनी ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है। लू के कारण सिरदर्द, चक्कर, डिहाइड्रेशन और अत्यधिक थकान जैसी समस्याएं आम हो गई हैं, जिसका सबसे अधिक असर बच्चों, बुजुर्गों और दिहाड़ी मजदूरों पर पड़ रहा है। अस्पताल सहित विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में गर्मी जनित बीमारियों के मरीजों की संख्या में इजाफा दर्ज किया जा रहा है। चिकित्सकों ने लू से बचाव के लिए विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है। मौसम विभाग ने दोपहर 12 बजे से 4 बजे के बीच अनावश्यक बाहर नहीं निकलने, अधिक से अधिक पानी व तरल पदार्थ लेने, हल्के व सूती कपड़े पहनने तथा धूप से बचाव के लिए छाता, गमछा या टोपी का उपयोग करने की अपील की है। प्रशासन भी अलर्ट मोड में है और लोगों से सावधानी बरतने की लगातार अपील की जा रही है, ताकि हीटवेव के दुष्प्रभावों को कम किया जा सके। ------------------------------ विद्यालयों के संचालन समय में परिवर्तन 5वीं कक्षा तक दोपहर 12:30 बजे के बाद शैक्षणिक गतिविधियों पर रोक औरंगाबाद। औरंगाबाद जिले में वर्तमान में पड़ रही भीषण गर्मी एवं लू की स्थिति को देखते हुए बच्चों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को लेकर औरंगाबाद की डीएम अभिलाषा शर्मा ने विद्यालयों के संचालन के समय में बदलाव किया है। औरंगाबाद जिले के सभी सरकारी एवं गैर-सरकारी विद्यालयों, प्री-स्कूल, आंगनबाड़ी केन्द्रों तथा कोचिंग संस्थानों में कक्षा 5 तक की सभी शैक्षणिक गतिविधियों पर दोपहर 12:30 बजे के बाद प्रतिबंध लगाया गया है। विद्यालय प्रबंधन को निर्देशित किया गया है कि वे विद्यार्थियों के हित में अपने संस्थानों की शैक्षणिक गतिविधियों एवं समय-सारणी को उक्त आदेश के अनुरूप पुनर्निर्धारित करें। यह आदेश 21 अप्रैल से प्रभावी होगा तथा 30 अप्रैल तक लागू रहेगा। जिला प्रशासन ने अभिभावकों, विद्यालय प्रबंधन एवं संबंधित संस्थानों से अपील की है कि वे प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का अनुपालन करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में भीषण गर्मी के चलते इस जिले में कक्षा 9 से 12 तक के स्कूलों का समय बदला; DM का आदेश
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली के स्कूलों में अब बजेगी 'वाटर बेल', भीषण गर्मी में बच्चों की सेहत के लिए सरकार का बड़ा फैसला

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।