बिजली की अघोषित कटौती ने लोगों की बढ़ाई मुश्किलें
शहर से लेकर प्रखंडों तक बिजली की बदहाली से लोग बेहाल हैं। बिजली कब कट जाए किसी को कुछ पता नहीं। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार और मंगलवार से हीट वेव क

कोडरमा, वरीय संवाददाता। कोडरमा में गर्मी ने अपने तेवर और तीखे कर लिए हैं। मंगलवार को अधिकतम तापमान करीब 40 डिग्री के पास रहा। लू जैसे हालात और तेज धूप के कारण दिन में सड़कों और बाजारों में लोगों की आवाजाही कम दिखी। वहीं, बिजली की अघोषित कटौती ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दीं। शहर से लेकर प्रखंडों तक बिजली की बदहाली से लोग बेहाल हैं। बिजली कब कट जाए किसी को कुछ पता नहीं। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार और मंगलवार से हीट वेव की स्थिति बनने का अनुमान था, जो सही साबित हुआ। दोपहर के समय चिलचिलाती धूप और गर्म हवा के कारण लोग घरों में ही रहने को मजबूर दिखे।
बाजारों में भी सामान्य दिनों की तुलना में भीड़ कम रही।अगले दो से तीन दिन तक गर्मी से राहत नहींमौसम विभाग के अनुसार अगले दो-तीन दिनों में तापमान में कोई खास गिरावट की संभावना नहीं है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। भीषण गर्मी से बचने को लेकर भी निर्देश जारी किए गए हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन