Empowering Women March for Respect and Equality at Sahujain College समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान, समानता और सशक्तिकरण का दिया संदेश, Bijnor Hindi News - Hindustan
More

समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान, समानता और सशक्तिकरण का दिया संदेश

Bijnor News - नजीबाबाद के साहूजैन कॉलेज में नारी शक्ति वंदन के तहत एक पदयात्रा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के प्रति सम्मान, समानता और सशक्तिकरण का संदेश फैलाना था। एनसीसी, एनएसएस और अन्य छात्रों ने भाग लिया और 'नारी सम्मान, देश का अभिमान' जैसे नारे लगाए।

Thu, 16 April 2026 01:42 AMNewswrap हिन्दुस्तान, बिजनौर
share
समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान, समानता और सशक्तिकरण का दिया संदेश

नजीबाबाद। साहूजैन कॉलेज में नारी शक्ति वंदन के तहत पदयात्रा का आयोजन किया गया। पदयात्रा के माध्यम से समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान, समानता और सशक्तिकरण का संदेश दिया। साहूजैन कॉलेज में नारी शक्ति वंदन के तहत प्राचार्य प्रो बीएस तोमर की उपस्थिति में पदयात्रा का आयोजन किया गया। इस पदयात्रा के माध्यम से समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान, समानता और सशक्तिकरण का संदेश दिया। कार्यक्रम में एनसीसी, एनएसएस, रोवर- रेंजर तथा महाविद्यालय के अन्य छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।महाविद्यालय के मुख्य द्वार से शुरू होकर पदयात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस कालेज मे संपन्न हुई। प्रतिभागियों ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर “नारी सम्मान, देश का अभिमान” जैसे नारे लगाए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नारी पदयात्रा एवं मानव शृंखला से किया जागरूक

लोगों को महिला अधिकारों और उनकी उपलब्धियों के प्रति जागरूक किया गया। आयोजक प्रो. रीना, डॉ. सरोज बाई व डॉ. मोनिका सागर ने कहा कि समाज के विकास के लिए महिलाओं का सशक्त होना अत्यंत आवश्यक है। प्रो. गौतम बनर्जी, प्रो. मनीष कुमार गुप्ता, प्रो. अरुण जायसवाल, डॉ. दीपक त्रिपाठी, डॉ. अनिल कुमार राजपूत, डॉ. मुकेश कुमार, डॉ. मनोज कुमार आदि उपस्थित रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नारी शक्तिवंदन को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की छात्राओं ने की पदयात्रा
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नारी राष्ट्र निर्माण की धुरी : प्रो. संजीव

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।