Empowering Women Nari Shakti Vandan Act 2023 Launched at Maharaja Suheldev University नारी राष्ट्र निर्माण की धुरी : प्रो. संजीव , Azamgarh Hindi News - Hindustan
More

नारी राष्ट्र निर्माण की धुरी : प्रो. संजीव

Azamgarh News - महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय परिसर में बुधवार को ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023’ अभियान के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण को समर्पित कार्यक्रम आयोजित किया ग

Thu, 16 April 2026 12:51 AMNewswrap हिन्दुस्तान, आजमगढ़
share
नारी राष्ट्र निर्माण की धुरी : प्रो. संजीव

आजमगढ़। महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय परिसर में बुधवार को ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023’ अभियान के तहत महिला सशक्तिकरण को समर्पित कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर ‘नारी शक्ति पदयात्रा’ निकाली गई, जिसमें छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पदयात्रा के दौरान प्रतिभागियों ने मानव श्रृंखला बनाकर समाज के समग्र विकास में महिलाओं की अनिवार्य भागीदारी का संदेश दिया। कार्यक्रम में कुलपति प्रो. संजीव कुमार ने कहा कि नारी शक्ति केवल परिवार की आधारशिला ही नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की महत्वपूर्ण धुरी है। उन्होंने कहा कि जब महिलाएं शिक्षित, सशक्त और आत्मनिर्भर बनती हैं, तो समाज स्वतः प्रगतिशील हो जाता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नारी पदयात्रा एवं मानव शृंखला से किया जागरूक

उन्होंने विश्वविद्यालय की भूमिका पर जोर देते हुए कहा कि संस्थान का दायित्व है कि वह छात्र-छात्राओं में समानता, सम्मान और संवेदनशीलता के संस्कार विकसित करे। ‘नारी शक्ति वंदन’ अभियान समाज में सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में एक सशक्त पहल है, जो नई पीढ़ी को जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस दौरान विद्यार्थियों ने ‘नारी शक्ति दीवार’ पर पोस्टर और स्लोगन के माध्यम से अपनी सृजनात्मक अभिव्यक्ति प्रस्तुत की। पोस्टरों में महिलाओं के अधिकार, संघर्ष, उपलब्धियां, आत्मनिर्भरता और सामाजिक योगदान को प्रभावशाली ढंग से दर्शाया गया। प्रशासनिक भवन के प्रथम तल स्थित सेमिनार हॉल में ‘नारी शक्ति’ विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर कुलसचिव डॉ. अंजनी कुमार मिश्र, प्रो. गीता सिंह, डॉ. देवेंद्र पांडे सहित अन्य शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मानव शृंखला व पोस्टर प्रदर्शन कर जगाई जागरूकता
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नारी शक्ति वंदन में विजेता किए पुरस्कृत

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।