छात्राओं ने बनाई मानव शृंखला
Bhadoni News - औराई में केशव प्रसाद मिश्र राजकीय महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने मानव शृंखला का आयोजन किया। यह शृंखला महिला सशक्तिकरण, समानता और अधिकारों के प्रति जागरूकता का प्रतीक बनी। छात्राओं ने समाज को यह संदेश दिया कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं और समान अवसर मिलने पर उत्कृष्टता हासिल कर सकती हैं।

औराई, हिन्दुस्तान संवाद। केशव प्रसाद मिश्र राजकीय महिला महाविद्यालय में बुधवार को मानव शृंखला निकाली गई। छात्राओं ने एकजुटता, आत्मविश्वास और महिला सशक्तिकरण का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। हाथों में हाथ डालकर लंबी मानव शृंखला का निर्माण किया, जो महिला शक्ति, समानता और अधिकारों के प्रति जागरूकता का प्रतीक बनी। इस दौरान छात्राओं ने समाज को यह संदेश दिया कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं और उन्हें समान अवसर मिलने पर वे हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकती हैं। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। उन्होंने नारे लगाते हुए महिला सशक्तिकरण, समान अधिकार और आत्मनिर्भरता का संदेश पूरे परिसर में फैलाया।
इस मौके पर प्राचार्य डा. रीना सिंह आदि रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन