तपती धूप व गर्म हवा की थपेड़ों ने किया बेहाल
Bhadoni News - ज्ञानपुर में तेज गर्मी और तपती धूप से लोग परेशान हैं। अप्रैल महीने में ही गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है, जिसके कारण लोग उल्टी, दस्त और सर्दी-बुखार जैसी बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ गई है, खासकर त्वचा रोगों के कारण।
ज्ञानपुर, संवाददाता। तपती धूप व गर्म हवा की थपेड़ों से जीना दुश्वार हो गया है। अप्रैल माह का तीन सप्ताह पूर्ण होते ही मानों गर्मी अब सितम ढाना शुरू कर दी है। चिलचिलाती धूप में गर्म हवा इतना तेज चल रहा है कि मानों त्वचा झूलस जाएगी। गर्मी संग लू ने अपना असर दिखा दिया है। घर से बाहर निकले लोगों का चेहरा तीखी धूप से झूलसता रहा। गर्म हवा व तेज धूप के कारण लोग उल्टी, दस्त व सर्दी-बुखार जैसे संक्रामक बीमारी की चपेट में आते रहे। भीषण गर्मी व धूप से अत्यधिक दिक्कत का सामना दोपहर में छुट्टी होने के बाद बच्चों को करना पड़ रहा है।
छुट्टी होने के बाद छात्र-छात्राएं कपड़ा से चेहरा ढंककर घर पहुंच रही हैं। महाराजा चेतसिंह जिला अस्पताल हो या निजी नर्सिंगहोम हर तरफ मरीजों में वृद्धि हो गई है। ओपीडी खुलने के पूर्व ही संक्रामक बीमारी से पीड़ित रोगियों का तांता लगना शुरू हो जा रहा है। बुधवार को जिला अस्पताल में सुबह 11:30 बजे ही डेढ़ सौ से ज्यादा मरीजों का पंजीयन हो चुका था। वहीं, ओपीडी में मरीज खुजली, लाल चकते, जलन, त्वचा का कठोर होना, पपड़ी निकलने आदि की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। फीजिशियन डा. प्रदीप कुमार की माने तो ओपीडी में 40 फीसदी मरीज धूप से होने वाले त्वचा रोग, 30 फीसद गर्मी व पसीना से होने वाली खुजली, लाल दाने से पीड़ित मरीज आ रहे हैं। तीखी धूप के संपर्क में आने वाली खुली त्वचा में लाल चकते, खुजली, जलन, पपड़ी, त्वचा सांवली होना, बेजान व सूखी हो जाती है। धूप के कारण सिस्टेमिक ल्यूपस रोग से चमड़ी में लालिमा, मोटे लाल रंग के चकते, हाथ,पैर, नाक,गला, कान में हो जाते हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन