लू की थपेड़ों ने किया बेहाल, तापमान पहुंचा 42 पार
Bhadoni News - लू की थपेड़ों ने किया बेहाल, तापमान पहुंचा 42 पार लू की थपेड़ों ने किया बेहाल, तापमान पहुंचा 42 पार लू की थपेड़ों ने किया बेहाल, तापमान पहुंचा 42 पार

ज्ञानपुर, संवाददाता। तपती गर्मी के साथ हीटवेव चलने से लोगों को काफी मुश्किल हो रही है। सुबह नौ बजने के बाद से सूरज के ताप से लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो जा रहा है। वहीं लू की चपेट में आने से लोगों के बीमार पड़ने का सिलसिला शुरू हो गया है। महाराजा चेतसिंह जिला अस्पताल हो या निजी नर्सिंगहोम हर तरफ मरीजों की संख्या बढ़ी है। मंगलवार को दोपहर में अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गर्मी का असर आमजन के अलावा पशु- पक्षियों पर भी पड़ने लगा है। जंगलों में वन्य जीव पानी के लिए तरस जा रहे हैं।
नगरीय इलाकों में भी पशु-पक्षी दिनभर पानी की तलाश में भटकते नजर आ रहे हैं। सुबह से लेकर शाम तक आसमान से बरस रही आग से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो रहा। मार्गों पर राह चलना भी मुहाल हो गया। इससे दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा छाया रहा। गर्म पछुआ हवा ने लोगों को घरों में कैद रहने पर विवश कर दिया है। गर्मी से लोगों का पसीना सूखने का नाम ही नहीं ले रहा। पंखे और कूलर भी लोगों को गर्मी से राहत दिलाने में असफल साबित हो रहे हैं। गर्मी के बर्दाश्त के बाहर हो जाने पर राह चलते लोग छांव देखकर सुस्ताने लग जा रहे थे। साथ ही शीतल पेय जैसे कोल्ड्रिंक, लस्सी, आम का पना आदि का सेवन कर अपनी प्यास बुझा रहे हैं। गर्मी और लू से स्कूल जाने वाले छोटे बच्चों को भी परेशानी हो रही है। अस्पतालों की ओपीडी में मरीजों की भरमार लगने लगी है। दो बजे के बाद ओपीडी बंद होने पर इमरजेंसी वार्ड में रोगियों की संख्या बढ़ने लग जा रही है। जिला अस्पताल के पैथोलॉजी में प्रत्येक दिन एक हजार से ज्यादा रोगियों का रक्त जांच हो रहा है। जांच में ज्यादातर बीपी-शुगर, मलेरिया, बुखार, टाइफाइड के मरीज मिल रहे हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन