नीति निर्माण में महिलाएं लेंगी भाग, तभी होगा विकास
Bhadoni News - नीति निर्माण में महिलाएं लेंगी भाग, तभी होगा विकास क क क क क क क क क क क क क क क क क क क क

भदोही, संवाददाता। शहर के रामरायपुर स्थित डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राजकीय महाविद्यालय में सोमवार को नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस दौरान गुरुजनों ने विद्यार्थियों को कानूनों के बारे में बताया। प्राचार्य डा. माया ने कहा कि नारी सशक्तिकरण के ऐतिहासिक एवं समकालीन महत्व पर प्रकाश डाला। बताया कि भारतीय इतिहास में रानी लक्ष्मीबाई, सरोजिनी नायडू तथा इंदिरा गांधी जैसी महिलाओं ने अपने साहस, नेतृत्व एवं योगदान से समाज को नई दिशा दी है । नारी शक्ति वंदन अधिनियम, 2023 इसी सशक्त परंपरा को आगे बढ़ाने वाला एक महत्वपूर्ण कदम है। विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए नारी सम्मान, समानता एवं अधिकारों के प्रति जागरूक बनने का आह्वान किया।
मुख्य वक्ता डॉ. अमर कृष्ण यादव ने इस अधिनियम की गहराई से व्याख्या करते हुए कहा कि यह केवल एक कानूनी प्रावधान नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन की एक सशक्त आधारशिला है। यह अधिनियम महिलाओं को राजनीतिक निर्णय प्रक्रिया में वास्तविक भागीदारी प्रदान करेगा, जिससे न केवल उनकी आवाज़ को मजबूती मिलेगी, बल्कि शासन व्यवस्था अधिक संवेदनशील, न्यायपूर्ण एवं संतुलित बनेगी। जब महिलाएं नीति निर्माण में सक्रिय रूप से भाग लेंगी, तब शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण एवं सामाजिक न्याय जैसे क्षेत्रों में अधिक समावेशी और प्रभावी नीतियां विकसित होंगी, जिससे समग्र सामाजिक विकास को गति मिलेगी। इस मौके पर डा. अनीश कुमार मिश्र, डा. रुस्तम अली, डा. राजकुमार सिंह यादव, डा. सुजीत कुमार सिंह, पूनम द्विवेदी आदि रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन