Hindi NewsUttar-pradesh NewsBasti NewsMass Women s March in Support of Nari Shakti Vandan Act Organized by BJP
नारी शक्ति के सम्मान में भाजपा ने निकाली विशाल पदयात्रा
Basti News - बस्ती में भाजपा द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में एक विशाल महिला पदयात्रा का आयोजन किया गया। जिला उपाध्यक्ष शालिनी मिश्रा के संयोजन में आयोजित इस पदयात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया और मोदी सरकार के 33 प्रतिशत आरक्षण के ऐतिहासिक निर्णय के प्रति आभार जताया।
Sat, 18 April 2026 12:44 AMNewswrap हिन्दुस्तान, बस्ती

बस्ती। भाजपा की ओर से नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में विशाल महिला पदयात्रा का आयोजन हुआ। इस पदयात्रा का संयोजन जिला उपाध्यक्ष शालिनी मिश्रा ने की। रौतापार सभासद मंजू श्रीवास्तव के अगुवाई में पदयात्रा निकाली गई। इस पदयात्रा में काफी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। जिसमें केंद्र की मोदी सरकार ने लोकसभा व विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने के ऐतिहासिक निर्णय के प्रति आभार जताया। इस दौरान संध्या दीक्षित, सुषमा चौधरी, मृदुल शुक्ला, माया देवी, श्याम कली सहित बड़ी संख्या में अन्य लोग मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें:दादरी में नारी शक्ति पदयात्रा निकाली
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन