Women Rally for Women s Reservation Bill in Barabanki नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर महिलाओं ने की पदयात्रा, Barabanki Hindi News - Hindustan
More

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर महिलाओं ने की पदयात्रा

Barabanki News - बाराबंकी में महिलाओं ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम (महिला आरक्षण बिल) के समर्थन में पदयात्रा निकाली। इस दौरान उन्होंने विधानसभा और लोकसभा में 33 प्रतिशत सीटें आरक्षित करने के फायदे बताए। भाजपा महिला मोर्चा के नेतृत्व में हुई इस पदयात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं और जोरदार नारेबाजी की।

Fri, 17 April 2026 11:41 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बाराबंकी
share
नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर महिलाओं ने की पदयात्रा

बाराबंकी। नारी शक्ति वंदन अधिनियम (महिला आरक्षण बिल ) के समर्थन में महिलाओं ने शुक्रवार को पदयात्रा निकाल कर जनजागरुकता अभियान चलाया। पदयात्रा में शामिल महिलाओं ने विधानसभा और लोकसभा में 33 प्रतिशत सीटें आरक्षित करने के फायदे आमजन को समझाए। भाजपा महिला मोर्चा के नेतृत्व में निकाली गई पदयात्रा में भारी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों का जमावड़ा दिखा। नारी शक्ति जिंदाबाद ,भारत माता जिंदाबाद के नारे लगाती महिलाएं नगर के मुख्य मार्गों से होकर गुजरी। ज्ञातव्य हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नारी शक्ति वंदन (महिला आरक्षण) अधिनियम संसद में सर्वसम्मति से 2023 में ही पारित कराया जा चुका है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:टाउन हॉल से जिला पंचायत तक भाजपा महिला मोर्चा ने किया पैदल मार्च

जिसे 2029 लोकसभा चुनाव में क्रियान्वित करने को लेकर लोकसभा के विशेष सत्र में चर्चा जारी है। पदयात्रा नगरपालिका प्रांगण से आरंभ होकर धनोखर चौराहे पर संपन्न हुई। पदयात्रा में महिलाओं ने महिला आरक्षण बिल के समर्थन में जोरदार नारेबाजी की। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, जिला अध्यक्ष राम सिंह वर्मा, रचना श्रीवास्तव, अंशु वर्मा, नीतू रावत, राम कुमारी मौर्य, सरिता सिंह, शिल्पी सिंह, शुभी वर्मा, अर्चना मिश्रा, नीलम वर्मा, नीलम दीक्षित, पुष्पा त्रिवेदी, मालती यादव, नीता अवस्थी, चिंतामणि, डॉक्टर विवेक वर्मा,माया और कात्यायनी पांडे आदि मौजूद रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देगा अधिनियम
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महिलाओं को दी नारी शक्ति वंदन अधिनियम की जानकारी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।