Women Empowerment March in Greater Noida A Historic Step Towards Leadership दादरी में नारी शक्ति पदयात्रा निकाली, Noida Hindi News - Hindustan
More

दादरी में नारी शक्ति पदयात्रा निकाली

ग्रेटर नोएडा के दादरी विधानसभा क्षेत्र में नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत पदयात्रा का आयोजन किया गया। भाजपा द्वारा आयोजित इस पदयात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया और अपने अधिकारों एवं सम्मान की बात की। जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के महत्व पर प्रकाश डाला।

Fri, 17 April 2026 09:11 PMNewswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
share
दादरी में नारी शक्ति पदयात्रा निकाली

ग्रेटर नोएडा, सीएल मौर्य। नारी शक्ति वंदन अभियान के अंतर्गत दादरी विधानसभा क्षेत्र में शुक्रवार को नारी शक्ति पदयात्रा निकाली गई। भाजपा द्वारा निकाली गई इस पदयात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। महिलाओं ने अपने अधिकार, सम्मान एवं सशक्त भागीदारी का संदेश दिया। जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के माध्यम से महिलाओं को नीति निर्माण में सशक्त भूमिका देने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। यह पदयात्रा केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि बदलते भारत की नई तस्वीर है, जहां नारी शक्ति अब नेतृत्व की अग्रिम पंक्ति में खड़ी है और राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नारी शक्ति वंदन एक्ट के समर्थन में भाजपाइयों ने निकाला जुलूस, चलाया हस्ताक्षर अभियान
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में पदयात्रा, जताया आभार
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में भाजपा ने किया जनजागरण

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।