Barelvi Maulana Fires Questions at Akhilesh yadav Says Muslims Must Seek an Alternative to SP यूपी में खेल शुरू; बरेलवी मौलाना ने अखिलेश पर दागे सवाल, कहा- मुसलमानों को सपा का विकल्प खोजना होगा, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी में खेल शुरू; बरेलवी मौलाना ने अखिलेश पर दागे सवाल, कहा- मुसलमानों को सपा का विकल्प खोजना होगा

बरेलवी मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने भी अखिलेश यादव को निशाने पर लिया। मौलाना ने यूपी के मुसलमानों के नाम खुला पत्र जारी किया, जिसमें मौलाना ने 2027 के विधानसभा चुनाव को बेहद अहम बताया है।

Mon, 11 May 2026 05:27 PMDinesh Rathour लाइव हिन्दुस्तान, बरेली
share
यूपी में खेल शुरू; बरेलवी मौलाना ने अखिलेश पर दागे सवाल, कहा- मुसलमानों को सपा का विकल्प खोजना होगा

Bareilly News: अगले साल होने वाले यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश में सरगर्मियां तेज हो गई हैं। राजनीतिक दलों ने भी माहौल बनाना शुरू कर दिया है। अखिलेश यादव यूपी सरकार पर लगातार हमला बोल रहे हैं तो वहीं भाजपा नेताओं ने भी सपा प्रमुख को घेर लिया है। बरेलवी मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने भी अखिलेश यादव को निशाने पर लिया।

मौलाना ने यूपी के मुसलमानों के नाम खुला पत्र जारी किया। जिसमें मौलाना ने 2027 के विधानसभा चुनाव को बेहद अहम बताया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के उलमा, बुद्धिजीवी, डॉक्टर, प्रोफेसर और सामाजिक कार्यकर्ताओं को मिलकर भविष्य की राजनीतिक रणनीति पर विचार करना चाहिए। पत्र में उन्होंने अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी के रवैये पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि पार्टी मुस्लिम मुद्दों पर खुलकर बोलने से बचती है और सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर झुकाव रखती है। उन्होंने मुसलमानों से अपील की कि अब केवल भय और सुरक्षा के नाम पर वोट देने के बजाय नया राजनीतिक विकल्प तलाशने पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अखिलेश फैला रहे भ्रम; PM मोदी की जनता से बचत की अपील को BJP ने बताया दूरदर्शित

कोई विकल्प है तो उसके साथ हाथ मिलाएं

मौलाना ने मुसलमानों से अपील करते हुए कहा, 2027 के चुनाव बस आने ही वाले हैं और यह चुनाव एक निर्णायक चुनाव होगा। इसीलिए मैं सभी मुस्लिम बुद्धिजीवियों और विचारकों से अनुरोध करना चाहूँगा कि वे इस बारे में सोचना शुरू करें। और समाजवादी पार्टी के विकल्प के तौर पर, कोई दूसरा विकल्प तैयार करें या अगर कोई विकल्प पहले से मौजूद है, तो उसके साथ हाथ मिला लें। अखिलेश पर हमलावर हुए मौलाना ने कहा, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष हमेशा मुसलमानों को BJP का डर दिखाकर लोकसभा और विधानसभा चुनावों में वोट हासिल करते रहे हैं। समाजवादी पार्टी के लोग चुनाव में जाकर कहते हैं कि अगर आप हमें वोट नहीं देंगे, तो BJP आएगी और आपको खा जाएगी। वे आप पर ज़ुल्म करेंगे और उनका अपना रवैया क्या है?

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मां-बहन को परेशान किया, कांस्टेबल ने महकमे पर लगाए आरोप; अखिलेश ने साधा निशाना
ये भी पढ़ें:देश के लिए सिर्फ एक 'संकट' BJP; मोदी की सोना नहीं खरीदने की अपील पर बोले अखिलेश

मौलाना ने मुलायम सिंह यादव का भी किया जिक्र

मौलाना ने पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के समर्थन संबंधी पुराने बयानों और भाजपा नेताओं के साथ सपा नेताओं की नजदीकियों का भी जिक्र किया। मौलाना बोले, मुलायम सिंह यादव ने खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए दुआ की थी कि मैं चाहता हूँ कि आप बार-बार भारत के प्रधानमंत्री बनें। भाजपा नेताओं के साथ अखिलेश के खाना खाने वाली तस्वीर पर मौलाना बोले, एक तरफ तो वे दोस्तों और मुसलमानों के साथ दुश्मनी का नाटक रचते हैं, और उन्हें डर दिखाते हैं और दूसरी तरफ उन्हीं के साथ बैठकर खाना खाते हैं।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।