School Timings Changed Amidst Severe Heatwave in Bihar स्कूलों की समय-सारिणी में बदलाव किए जाने संबंधी सरकारी आदेश की सराहना, Latehar Hindi News - Hindustan
More

स्कूलों की समय-सारिणी में बदलाव किए जाने संबंधी सरकारी आदेश की सराहना

बेतला में भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूलों के समय-सारिणी में बदलाव किया गया है। सरकार के आदेश के अनुसार, केजी से 8वीं कक्षा तक कक्षाएं सुबह 07 से 11:30 बजे और 9वीं से 12वीं तक सुबह 07 से अपराह्न 12 बजे तक चलेंगी। शिक्षकों को सुबह 07 बजे से अपराह्न 01 बजे तक स्कूल में रहना होगा।

Mon, 20 April 2026 05:55 PMNewswrap हिन्दुस्तान, लातेहार
share
स्कूलों की समय-सारिणी में बदलाव किए जाने संबंधी सरकारी आदेश की सराहना

बेतला, प्रतिनिधि। सूबे में पड़ रही भीषण गर्मी के मद्देनजर स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा सभी कोटि के स्कूलों के समय-सारिणी में बदलाव किए जाने संबंधी जारी आदेश की क्षेत्र के अधिकांश बुद्धिजीवियों और समाजसेवियों ने सराहना की है। मालूम हो कि सरकार के संयुक्त सचिव एम खान ने अपने कार्यालय से निर्गत ज्ञापांक सं- 744 दिनांक 20 अप्रैल 2026 ई के द्वारा छात्रहित में राज्य के सभी सरकारी,गैर सरकारी,सहायता प्राप्त स्कूलों के समय-सारिणी में बदलाव करते हुए 21 अप्रैल (आज) से केजी से 8 वीं तक पूर्वान्ह 07 से 11:30 बजे तक और 09 वीं से 12 वीं तक पूर्वान्ह 07 से अपराह्न 12 बजे तक कक्षाएं संचालित करने का आदेश दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भीषण गर्मी को देखते हुए आज से स्कूल का समय बदला

वहीं जारी पत्र में शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मियों को सुबह 07 बजे से अपराह्न एक बजे तक स्कूल में रहकर विभागीय कार्यों को निष्पादन करने का उल्लेख है। इधर सरईडीह संकुल के सीआरपी श्याम मनोहर यादव और दिलीप पांडेय ने उक्त आदेश के आलोक में मंगलवार (आज) से स्कूलों का संचालन बदले हुए समय-सारिणी के अनुसार किए जाने की बात बताई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अप्रैल में ही झारखंड में गर्मी का अटैक, लू के कहर से बदला स्कूल का समय
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:स्कूलों का समय बदला, 11:30 और 12:00 तक ही चलेगी कक्षाएं

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।