Students and Teachers Support Nari Shakti Vandan Act with Rally in Mirganj मानव श्रंखला बनाकर किया नारी वंदन अधिनियम का समर्थन, Bareily Hindi News - Hindustan
More

मानव श्रंखला बनाकर किया नारी वंदन अधिनियम का समर्थन

Bareily News - मीरगंज, संवाददाता। राजेंद्र प्रसाद डिग्री कालेज के छात्र छात्राओं एवं शिक्षकों नेनारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 के समर्थन में नगर में रैली निकाली। मानव

Thu, 16 April 2026 03:03 AMNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share
मानव श्रंखला बनाकर किया नारी वंदन अधिनियम का समर्थन

मीरगंज, संवाददाता। डिग्री कॉलेज के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में रैली निकाली।राजेंद्र प्रसाद डिग्री कॉलेज में बुधवार को नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 के समर्थन में रैली निकाली गई। इस दौरान मानव शृंखला बनाकर अधिनियम का समर्थन किया। रैली का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. एसके सिंह ने किया। रैली नगर पंचायत की सभासद गीता गुप्ता व रोली सिंह भदौरिया के नेतृत्व में निकाली गई। इसमें छात्राएं हाथों में बैनर-पोस्टर लेकर चल रहीं थीं। सभासद रोली भदौरिया ने कहाकि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को राजनीति में पुरुषों के समान अवसर सुनिश्चित करेगा। प्राचार्य ने कहाकि महिलाओं की भागीदारी से सशक्त एवं संतुलित समाज का निर्माण संभव है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नारी पदयात्रा एवं मानव शृंखला से किया जागरूक

रैली में डा. ममता रंजन, विजय बहादुर बिष्ट एवं वीरेंद्र शर्मा आदि शामिल हुए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नारी शक्ति वंदन में विजेता किए पुरस्कृत
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अधिनियम महिला सशक्तीकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।