Heatwave Alert Issued as Temperature Soars to 41 6 C Impacting Daily Life सीजन का सबसे गर्म दिन, आज से हीटवेव का अलर्ट, Bareily Hindi News - Hindustan
More

सीजन का सबसे गर्म दिन, आज से हीटवेव का अलर्ट

Bareily News - गर्मी की तपिश बढ़ गई है और गुरुवार को अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। रात में न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री रहा। मौसम विभाग ने 24 अप्रैल से हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। दो दिन तक गर्म हवा चलेगी, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। 27 अप्रैल से मौसम में बदलाव की उम्मीद है।

Fri, 24 April 2026 03:32 AMNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share
सीजन का सबसे गर्म दिन, आज से हीटवेव का अलर्ट

गर्मी की तपिश तेज हो गई है और कड़ी धूप के चलते जनजीवन पर असर पड़ने लगा है। गुरुवार को इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा और अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं रात में भी न्यूनतम तापमान सामान्य से करीब 2 डिग्री सेल्सियस अधिक 23.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग ने 24 अप्रैल से हीटवेव का अलर्ट जारी कर दिया है। दो दिन तक गर्म हवा के थपेड़े चलेंगे। गुरुवार को दिन काफी गर्म रहा और तापमान में चौबीस घंटे की तुलना में 2 डिग्री सेल्सियस से अधिक का इजाफा रिकार्ड किया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आग उगलती धूप से जनजीवन बेहाल,दो दिन राहत नहीं

सुबह से निकली कड़ी धूप के चलते लोग गर्मी-उमस से बेहाल नजर आए। तल्ख धूप और चिलचिलाती गर्मी का असर जनजीवन पर दिखने लगा है और सड़कों पर आवागमन कम हो गया है। दोपहर में खासकर आवाजाही अपेक्षाकृत कम रही। दिन में अधिकतम तापमान में अभी और इजाफा होने का अनुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अतुल कुमार ने बताया कि दो दिन तक हीटवेव का असर रहेगा। पूरा दिन गर्म हवा चल सकती है। इससे गर्मी का असर और तेज होगा। उसके बाद 27 अप्रैल से मौसम में बदलाव के आसार हैं लेकिन तापमान पर कोई खास अंतर नहीं पड़ेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जिले में 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुई तापमान, तेज खिली रही धूप
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सुबह आठ बजे ही पारा 30 के पार

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।