सीजन का सबसे अधिक गर्म दिन, पारा 42 तक पहुंचा
Bareily News - मौसम का मिजाज सीजन का सबसे अधिक गर्म दिन, पारा 42 तक पहुंचा सीजन का सबसे अधिक गर्म दिन, पारा 42 तक पहुंचा सीजन का सबसे अधिक गर्म दिन, पारा 42 तक पहुंचा

मौसम विभाग का पूर्वानुमान, आज भी हीटवेव का अलर्ट 28 अप्रैल से हल्की बारिश के आसारबरेली, संवाददाता। तपती धूप और लू के थपेड़ों ने आम जनजीवन को प्रभावित किया है, जिसका असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। शुक्रवार को दिन का तापमान सीजन का सबसे अधिक दर्ज किया गया। तपमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं रात के न्यूनतम तापमान में सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक 23.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग की ओर से 25 अप्रैल को हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। वहीं 28 अप्रैल से हल्की बारिश के साथ मौसम में गर्मी से राहत के आसार हैं।शुक्रवार
का दिन इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल नजर आए, जिसका असर जनजीवन पर देखने को मिल रहा है। घरों से लोग कम निकल रहे हैं। वहीं मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अतुल कुमार ने बताया कि अगले दो दिन लू और गर्मी का असर जारी रहेगा। उसके बाद 27 अप्रैल से मौसम में बदलाव के आसार हैं। 28 अप्रैल से तेज हवाओं के साथ बारिश का अनुमान है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन